बिहार के खेती कार्यक्रमों की सराहना की

Updated:
विज्ञापन
बिहार के खेती कार्यक्रमों की सराहना की

केंद्रीय बारानी कृषि अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद के निदेशक डॉ वीके सिंह और प्रधान वैज्ञानिक डॉ पंकज कुमार सिंह आइसीएआर पटना पहुंचे.

विज्ञापन

पटना. केंद्रीय बारानी कृषि अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद के निदेशक डॉ वीके सिंह और प्रधान वैज्ञानिक डॉ पंकज कुमार सिंह आइसीएआर पटना पहुंचे. डॉ सिंह ने संस्थान के निदेशक डॉ अनुप दास एवं वैज्ञानिकों से विभिन्न मुद्दों एवं भविष्य की कृषि संबंधी चुनौतियों से निबटने की रणनीतियों पर बातचीत की. बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम (सीआरए) पर भी इस दौरान चर्चा हुई. उन्होंने फसल प्रणाली में मिलेट्स (मोटे अनाज) को शामिल करने, जल एवं मृदा प्रबंधन की दक्ष तकनीकों तथा स्थान विशेष के लिए समेकित कृषि प्रणाली लागू करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन