ePaper

मांझी व उपेंद्र से प्रधान ने की सीट शेयरिंग पर बात

Updated at : 05 Oct 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
मांझी व उपेंद्र से प्रधान ने की सीट शेयरिंग पर बात

भाजपा के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को हम के संरक्षक व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से उनके पटना स्थित आवास पर मुलाकात की.

विज्ञापन

पटना. भाजपा के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को हम के संरक्षक व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से उनके पटना स्थित आवास पर मुलाकात की. दोनों दलों के शीर्ष नेताओं से सीट शेयरिंग पर बात हुई. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात में उनकी बातें सुनी गयीं. श्री मांझी ने मान्यताप्राप्त पार्टी का दर्जा पाने भर सीटों की मांग दुहरायी. उपेंद्र कुशवाहा ने भी पार्टी की राय लेकर तैयार की गयी सूची से अवगत कराया. दोनों पार्टियों के दावे को धर्मेंद्र प्रधान ने सुना. इस दौरान एनडीए की सरकार फिर से बनाने के लिए कमर कसने का धर्मेंद्र प्रधान ने आह्वान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन