छात्र, शिक्षक, कर्मचारियों के साथ मिलकर सामूहिक प्रयास से होगा पीपीयू का विकास

Updated:
विज्ञापन
छात्र, शिक्षक, कर्मचारियों के साथ मिलकर सामूहिक प्रयास से होगा पीपीयू का विकास

किसी कार्य को लेकर छात्रों को विवि का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसके लिए आवश्यक कदम उठाये जायेंगे.

विज्ञापन

– पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह शुक्रवार की सुबह देंगे योगदान संवाददाता, पटना पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की गरिमा को उसके पौराणिक रूप में स्थापित किया जायेगा. विश्वविद्यालय के विकास के लिए छात्र, शिक्षक व कर्मचारियों के साथ सामूहिक प्रयास करेंगे. सभी के साथ मिलकर यहां के प्रवेश, परीक्षा और परिणाम को ससमय करायेंगे. किसी कार्य को लेकर छात्रों को विवि का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसके लिए आवश्यक कदम उठाये जायेंगे. ये बातें पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कही. गुरुवार को राजभवन की ओर से पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर उन्हें नियुक्ति किया गया है. वह शुक्रवार की सुबह पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पहुंचकर पद भार ग्रहण करेंगे. उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि छात्रों की समस्याओं का त्वरित निदान होगा. शिक्षक व कर्मचारियों की पदोन्नति व उनकी समस्याओं के लिए भी आवश्यक कदम उठाये जायेंगे. उन्होंने कहा कि कुलपति के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान ने मुझ पर भरोसा किया है, वह उनके भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. नवनियुक्त कुलपति प्रो सिंह, टीपीएस कॉलेज के प्रधानाचार्य के कार्यकाल में कॉलेज के विकास कार्यों को लेकर चर्चा में रहे है. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई कार्यक्रम में शामिल हो चुके है. उनके कुलपति बनने पर पाटलिपुत्र विवि के प्रतिकुलपति प्रो गणेश महतो, कुलसचिव प्रो एनके झा, डीएसडब्ल्यू प्रो राजीव रंजन, परीक्षा नियंत्रक डॉ मनोज कुमार, वित्त पदाधिकारी देव प्रकाश, टीपीएस कॉलेज प्राचार्य प्रो तपन कुमार शांडिल्य, जेडी वीमेंस कॉलेज प्राचार्या प्रो मीरा कुमारी, डॉ कृष्ण नंदन प्रसाद आदि ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Pradhan

लेखक के बारे में

By Anurag Pradhan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन