कैंपस : पीपीयू ने जारी किया पीजी में नामांकन का कार्यक्रम, 18 से आवेदन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2024 7:40 PM

विज्ञापन

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में पीजी में नामांकन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है.

विज्ञापन

– साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स की करीब 10 हजार सीटों पर होगा नामांकन

– दो जुलाई तक नामांकन के लिए आवेदन, चार जुलाई को जारी होगी पहली मेधा सूची

– 23 जुलाई से आरंभ होंगी कक्षाएं, जारी हुआ विस्तृत कार्यक्रम

संवाददाता, पटना

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में पीजी में नामांकन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है. कुलपति प्रो आरके सिंह के निर्देश के बाद डीएसडब्ल्यू सह नामांकन प्रभारी प्रो एके नाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के पीजी विभाग के अतिरिक्त विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित पीजी कोर्स में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार से लिये जायेंगे. इसके लिए विश्वविद्यालय का पोर्टल तैयार हो गया है. मेधा सूची के अनुसार उनको नामांकन में प्राथमिकता दी जायेगी. डीएसडब्ल्यू प्रो एके नाग ने बताया कि विश्वविद्यालय के पीजी विभाग और कॉलेजों में लगभग 10 हजार सीटों पर नामांकन लिये जायेंगे.

—–

सामान्य कोटि के आवेदन के लिए आठ सौ रुपये फीस

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सामान्य कोटि, बीसी वन, बीसी टू, इडब्ल्यूएस कोटि के अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 800 रुपये, शेष कोटि के लिए 600 रुपये फीस निर्धारित है. पीजी रेगुलर व ट्रेडीशनल कोर्स में नामांकन के लिए स्नातक में 45 प्रतिशत अंक संबंधित स्नातक विषय, मेजर व कोर विषय में होने चाहिए.

—–

कहां कितनी सीटें

संकाय : पटना : नालंदा

कला : 7451 : 773

विज्ञान : 2635 : 452

कामर्स : 679 : 60

——

नामांकन कार्यक्रम

ऑनलाइन आवेदन आरंभ होने की तिथि : 18 जून

आवेदन की अंतिम तिथि : दो जुलाई

प्रथम मेधा सूची जारी होने की तिथि : चार जुलाई

प्रथम मेधा सूची से नामांकन की अंतिम तिथि : आठ जुलाई

नामांकन का वैलिडेशन : 09 जुलाई

द्वितीय मेधा सूची जारी होने की तिथि : 10 जुलाई

द्वितीय मेधा सूची से नामांकन की अंतिम तिथि : 13 जुलाई

नामांकन का वैलिडेशन : 14 जुलाई

तृतीय मेधा सूची जारी होने की तिथि : 15 जुलाई

तृतीय मेधा सूची से नामांकन की अंतिम तिथि : 20 जुलाई

नामांकन का वैलिडेशन : 21 जुलाई

क्लास आरंभ होने की तिथि : 23 जुलाई

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन