Bihar Weather: बिहार में 3 फरवरी को सक्रिय होगा शक्तिशाली वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, मौसम में होगा बड़ा बदलाव

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Feb 2025 4:05 AM

विज्ञापन

बिहार मौसम समाचार

Bihar Weather: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में आइएमडी ने बताया कि बिहार में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने वाला है. इसमें एक विक्षोभ कमजोर और दूसरा काफी शक्तिशाली है. आने वाले दिनों में इसका असर बिहार में दिखने की प्रबल संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में छह फरवरी से मौसम में कुछ बदलाव के आसार हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार एक और तीन फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं. एक फरवरी को सक्रिय होने वाला विक्षोभ कमजोर है. तीन फरवरी से सक्रिय होने वाले विक्षोभ के शक्तिशाली होने से बिहार का मौसम प्रभावित हो सकता है.

ठंड लौटने के कितने आसार

इंडियन मेटियरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार पांच फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ गुजर जायेगा. इसके बाद इसके प्रभाव से छह फरवरी से बिहार के तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है. इससे वातावरण में कुछ ठंडापन बढ़ सकता है. हालांकि आइएमडी पटना ने साफ किया है कि पारे में बेशक कुछ गिरावट हो, लेकिन कड़ाके की ठंड लौटने के आसार नहीं के बराबर हैं.

इसे भी पढ़ें: Patna School: पटना में सभी स्कूलों का बदला समय, डीएम चंद्रशेखर ने जारी किया आदेश

Bihar fog alert

कई जिलों में घने कोहरे के आसार

इस तरह शीतलहर या शीत दिवस जैसी स्थिति बनने के आसार नहीं हैं. इधर अगले दो दिन एक और दो फरवरी तक पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और उत्तर-पूर्वी भाग में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने के आसार हैं. राज्य के शेष हिस्से में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का काेहरा देखा जा सकता है. शुक्रवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद में और सबसे कम 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान बांका और पूसा में दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में फरवरी में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया 12 जिलों में येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन