51 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में खुलेंगे पॉलीक्लिनिक

Updated:
विज्ञापन
51 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में खुलेंगे पॉलीक्लिनिक

नेशनल शहरी हेल्थ मिशन (एनयूएचएम) के तहत राज्य के 19 जलों के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (यूपीएचसी) में पॉलीक्लिनिक खोलने की तैयारी कर रही है.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना नेशनल शहरी हेल्थ मिशन (एनयूएचएम) के तहत राज्य के 19 जलों के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (यूपीएचसी) में पॉलीक्लिनिक खोलने की तैयारी कर रही है. इसके तहत कुल 51 यूपीएचसी में पॉलीक्लिनिक का संचालन किया जायेगा. राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से इसके लिए एजेंसी का चयन किया जा चुका है. पॉलीक्लिनिक का संचालन लोक निजी भागीदीरी (पीपीपी) के माध्यम से करायी जायेगी. राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से इसको लेकर संबंधित जिलों के सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति को निर्देश भेजा गया है. जिन जिलों में पॉलीक्लिनिकों का संचालन किया जाना है, उनमें गया, नालंदा, पटना, रोहतास, दरभंगा, बांका, भागलपुर, मुंगेर, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान, सारण और सहरसा जिले शामिल हैं. इन जिलों में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पॉलीक्लिनिक के माध्यम से मरीजों को इलाज की सुविधा मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन