ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति ठीक नहीं : विजय कुमार चौधरी

Updated:
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति ठीक नहीं : विजय कुमार चौधरी

जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को जनता दल (यू) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आम जनता की समस्याएं सुनीं.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को जनता दल (यू) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आम जनता की समस्याएं सुनीं. उनके त्वरित निपटारे के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग राज्य के विभिन्न जिलों से अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे. जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जैसे संवेदनशील मामलों पर राजनीतिक दृष्टिकोण अपनाना किसी भी तरह से उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा ””””शहीद”””” का दर्जा देने को लेकर पहले से ही स्पष्ट मानक तय किये गये हैं. ऐसे में इस मुद्दे पर अनावश्यक विवाद पैदा करना सही नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने इस विषय पर अब तक दो बार सर्वदलीय बैठकें कर सभी राजनीतिक दलों को जरूरी जानकारी दी है जिससे स्थिति स्पष्ट हो चुकी है. ऐसे में किसी भी प्रकार की भ्रामक बयानबाजी या राजनीतिक टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है. इससे शहीदों के परिजनों की भावनाएं आहत हो सकती हैं. कार्यक्रम में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह कुशवाहा और प्रकोष्ठों के संयोजक प्रो नवीन आर्य चंद्रवंशी भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन