ईद, रामनवमी और छठ को लेकर पुलिस हाइ अलर्ट पर, निर्देश जारी

Updated at : 29 Mar 2025 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
ईद, रामनवमी और छठ को लेकर पुलिस हाइ अलर्ट पर, निर्देश जारी

बिहार में ईद, चैती नवरात्र, रामनवमी और चैती छठ को लेकर आने वाले दस दिनों के लिए पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार में ईद, चैती नवरात्र, रामनवमी और चैती छठ को लेकर आने वाले दस दिनों के लिए पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है. इस दौरान राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द और विधि-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए खास इंतजाम किए गए है.मुख्यालय स्तर से जिलों में 50 कंपनी बी-सैप, 10 कंपनी केंद्रीय बल, 3400 होमगार्ड एवं 2500 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है.ये जिला पुलिस बल के अतिरिक्त हैं.इनके अलावे रैपिड एक्शन फोर्स की भी दो कंपनियां शामिल हैं. मुख्यालय से जिलों के उपद्रवी तत्वों की शिनाख्त कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) पंकज कुमार दराद और अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए इंतजाम की जानकारी दी. एडीजी ने पंकज दराद ने बताया कि मेला और भीड़ वाले इलाके में पुलिस बल की तैनाती तथा निगरानी के निर्देश दिए गए है.जुलूस और झांकियों की वीडियोग्राफी करायी जाएगी. इन्हें निर्धारित मार्ग से ही गुजरने की इजाजत होगी. उन्होंने बताया कि निर्धारित मानक से अधिक आवाज में डीजे बजाने या किसी की धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले संगीत पर भी कार्रवाई की जाएगी. संवेदनशील जिलों में पुलिस को खुफिया सूचनाओं के लिए भी अलर्ट किया गया है. गया, नालंदा, दरभंगा, समस्तीपुर, मुंगेर, खगड़िया, रोहतास आदि जिले में विशेष सतर्कता बरती जाएगी.पिछले दिनों धार्मिक आयोजनों के दौरान हुई हिंसा और उपद्रव में शामिल तत्वों को थाने में बुलाकर उनसे बॉन्ड भरवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.ईद के मौके पर लोगों को उन्हीं सड़कों पर नमाज पढ़ने की इजाजत होगी जहां प्रशासन की अनुमति होगी.जिला और पुलिस मुख्यालय स्तर पर कंट्रोल रूम को सक्रिय किया गया है.वहीं, एडीजी कुंदन कृष्ण ने बताया कि होली के दौरान हुई 12 वारदातों में स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलायी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन