ePaper

Police Encounter: पटना के मनेर में पुलिस मुठभेड़, एक अपराधी के पांव में लगी गोली

Updated at : 21 Mar 2025 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
patna news

patna news

Police Encounter: अपराधियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की. वहीं पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में जब गोली चलाई तो अपराधी सोनू के पैर में गोली लग गई, जिसे वो घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Police Encounter: पटना. दानापुर के मनेर समेत कई जगहों पर हत्या में शामिल वांछित अपराधी की गिरफ्तारी के लिए सूचना पर एएसपी व एसटीएफ की टीम ने मनेर के सुअर मरवा के पास छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. अपराधियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की. वहीं पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में जब गोली चलाई तो अपराधी सोनू के पैर में गोली लग गई, जिसे वो घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है.

गुप्त सूचना पर पहुंची थी पुलिस

इस संबंध में पटना पश्चिमी सिटी एसपी शरथ एसआर ने बताया कि दानापुर सहित कई जगहों में हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मनेर के रहने वाले सोनू की गिरफ्तारी के लिए दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्पेशल टीम (एसटीएफ) को सूचना मिली कि अपराधी सोनू अपने साथियों के साथ मनेर पहुँचा हुआ है. इसके बाद एएसपी व एसटीएफ की गठन टीम ने अपराधी सोनू के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया गया.

घायल पटना रेफर

छापेमारी अभियान के अपराधी की ओर से पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे. पुलिस की टीम ने अपनी अभिरक्षा में जब गोली चलाई तो मुख्य अपराधी सोनू के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया. उसे इलाज के लिए बिहटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर ने उचित इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया है. मौके पर डीएसपी पंकज मिश्रा, मनेर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज, पीएसआई अफसर अली, एएसआई रामसुरेश प्रसाद सहित जिले पुलिस बल के जवान शामिल थे.

Also Read: देश को भाया नीतीश कुमार का बिहार मॉडल, स्कूली शिक्षा व्यवस्था में आया बुनियादी बदलाव

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन