नाबालिग की शादी करने में पिता-मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Jun 2020 9:01 AM
नाबालिग पुत्री की शादी करना मां-पिता को महंगा पड़ा. पुलिस ने लड़की के पिता व मां को गिरफ्तार किया है.
दानापुर : नाबालिग पुत्री की शादी करना मां-पिता को महंगा पड़ा. पुलिस ने लड़की के पिता व मां को गिरफ्तार किया है. यह मामला थाने के नासरीगंज बिस्कुट फैक्टरी रोड में शुक्रवार रात का है. सीओ महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने थाना में नाबालिग के पिता व मां के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. सीओ श्री गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की रात सूचना मिला कि नासरीगंज बिस्कुट फैक्टरी रोड में शेखर सहनी अपनी नाबालिग पुत्री की शादी कर रहे हैं.
जब जांच करने पहुंचे तो पता चला कि शेखर सहनी अपनी 16 वर्षीया नाबालिग पुत्री का विवाह सारण जिले के सोनपुर थाने के सबलपुर दियारा के रहने वाले एक युवक से कर रहे हैं. जो बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है और नाबालिग के पिता शेखर सहनी व मां आरती देवी को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार को दंपती को थाना से जमानत दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










