सड़क हादसे में बक्सर के युवक की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Updated:
विज्ञापन
Road Accident

Road Accident

Bihar News: रोहतास जिले के सासाराम के कोनार में बुधवार शाम एक सड़क दुर्घटना में बक्सर निवासी 30 वर्षीय मनीष साह की मौत हो गई. मनीष अपने मामा के गांव से लौट रहे थे, जब एक राहगीर को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई.

विज्ञापन

Bihar News: रोहतास जिले के सासाराम के कोनार में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बक्सर के 30 वर्षीय युवक की जान चली गई. मृतक की पहचान कोनार गांव निवासी रविकांत साह के छोटे बेटे मनीष साह के रूप में हुई है. हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है.

सड़क पर जान बचाने की कोशिश में गई जान

बताया गया कि मनीष साह अपने मामा के गांव से घर लौट रहे थे. तभी कोनार गांव के पास एक राहगीर को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सासाराम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Also Read: बिहार के इन 20 जिलों में वज्रपात के साथ होगी बारिश! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

गांव में कोहराम, परिवार पर टूटा संकट

गुरुवार सुबह जब मनीष का शव गांव पहुंचा तो घर में चीख-पुकार मच गई. मनीष अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य थे और सासाराम के चौसा गोला पर चाय की दुकान चलाते थे. उनके बड़े भाई खेती-बाड़ी का काम करते हैं. गांव के लोगों के मुताबिक, मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी, जिससे इस हादसे ने परिवार को और गहरे संकट में डाल दिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन