बिक्रम में आज पीएम की सभा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
बिक्रम के खेरैठा कृषि फॉर्म में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, बिक्रम
बिक्रम के खेरैठा कृषि फॉर्म में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी रामकृपाल यादव के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जनसभा को संबोधित करेंगे . प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. दरअसल खेरैठा कृषि फॉर्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है. शनिवार को दिन के करीब 11 बजे प्रधानमंत्री सभा को संबोधित करेंगे. पीएम के आगमन को लेकर प्रशासन ने बिक्रम की सीमा पर बैरिकेडिंग लगा कर सुबह से दिन के दो बजे तक वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है. असपुरा, रानीतालाब, नौबतपुर, बिहटा से आने वाले किसी भी वाहन को कार्यक्रम को देखते हुए नो एंट्री लगा दी गयी है. वहीं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई स्थलों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल तैनात किए गए हैं. शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारी का जायजा सीनियर एसपी सहित जिला और केंद्र के अधिकारियों ने लिया. उन्होंने पदाधिकारियीं को दिशा निर्देश भी दिए.सुबह छह बजे से बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
बिक्रम प्रखंड के खेरैठा कृषि भवन मैदान में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शनिवार की सुबह छह बजे से यातायात व्यवस्था बदली रहेगी. यह व्यवस्था कार्यक्रम समाप्ति तक बनी रहेगी . एक तरह से कार्यक्रम स्थल की ओर किसी भी तरह के वाहनों को जाने की इजाजत नहीं होगी. दुल्हिन बाजार से आने वाले तमाम व्यावसायिक वाहनों या ऐसे वाहन जिन्हें कार्यक्रम में शामिल नहीं होना है, उन्हें पालीगंज या पीपलांवा नौबतपुर की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










