एक भारत श्रेष्ठ भारत’ सांस्कृतिक समागम में छात्र-छात्राओं ने संगीत, नृत्य, नाटक व चित्रकला में दिखाई प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

नाटक के दौरान स्कूली बच्चे

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तहत दो दिवसीय कला उत्सव का समापन हुआ. छात्रों ने संगीत, नृत्य, नाटक और चित्रकला जैसी विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया. प्राचार्य स्निग्धा आनंद ने आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन

Patna News : खगौल पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कला उत्सव एवं सांस्कृतिक समागम का शुक्रवार को समापन हुआ. संकुल स्तरीय इस प्रतियोगिता में पटना संभाग के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

पीएम श्री विद्यालय में कला उत्सव का समापन

विद्यालय की प्राचार्य स्निग्धा आनंद ने कहा कि इस तरह के आयोजन देश की सांस्कृतिक विविधताओं को एक सूत्र में पिरोने और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ देश की विविध संस्कृति को समझने का अवसर भी मिलता है.

संगीत से नाटक तक दिखायी प्रतिभा

दो दिवसीय कला उत्सव में छात्र-छात्राओं ने संगीत, नृत्य, नाटक, एकल नाटक, चित्रकला, मूर्तिकला और विभिन्न बौद्धिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया. विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक छटा बिखेरी और दर्शकों का दिल जीत लिया.

प्रस्तुति देखकर शिक्षक व दर्शक भाव-विभोर हो गये

उत्सव के दूसरे दिन नाट्य एवं स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने रखा. विद्यार्थियों की प्रस्तुति देखकर शिक्षक और दर्शक भाव-विभोर हो गये.

सामाजिक मुद्दों को कला के माध्यम से किया प्रस्तुत

कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं ने कहा कि नाटक के माध्यम से आज की सामाजिक समस्याओं को सामने रखना भी एक कला है. नाटक समाज में व्याप्त अच्छाइयों और कुरीतियों को दर्शाने के साथ लोगों को जागरूक करने का प्रभावी माध्यम है.

ये लोग रहे मौजूद

निर्णायक मंडल के सदस्य, प्रसिद्ध रंगकर्मी, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं बिहार कला पुरस्कार से सम्मानित नवाब आलम ने कहा कि बच्चे बेहद प्रतिभाशाली हैं. उनमें संस्कार के साथ कला के प्रति भी जागरूकता है. ऐसे आयोजनों से उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. मौके पर रंगकर्मी अरुण सिंह पिंटू, वरिष्ठ रंगकर्मी मिथिलेश कुमार पांडेय समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन
Sanjay Kumar Pandey Khagaul

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Pandey Khagaul

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन