स्वदेशी पर्यटन-सशक्त भारत’ अभियान के तहत सदस्यों ने लिया घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथि

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया (एडीटीओई) के 30वें स्थापना दिवस पर बिहार चैप्टर ने 'स्वदेशी पर्यटन-सशक्त भारत' अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। सदस्यों ने तिरंगा स्कार्फ पहनकर देशभक्ति और स्वदेशी पर्यटन को बढ़ावा देने का संदेश दिया.

विज्ञापन

Patna News : एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया (एडीटीओई) के 30वें स्थापना दिवस के अवसर पर एडीटीओई बिहार चैप्टर की ओर से पटना के ऐतिहासिक सभ्यता द्वार परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन ‘स्वदेशी पर्यटन-सशक्त भारत’ अभियान के तहत किया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम में एडीटीओई बिहार चैप्टर के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सदस्यों ने तिरंगा स्कार्फ धारण कर देशभक्ति और स्वदेशी पर्यटन को बढ़ावा देने का संदेश दिया. इस दौरान बिहार सहित देश के घरेलू पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया.

पर्यटन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका

एडीटीओई बिहार चैप्टर के चेयरमैन प्रभात कुमार ने कहा कि एडीटीओई पिछले 30 वर्षों से देश में घरेलू पर्यटन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. बिहार की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को देश-विदेश के पर्यटकों तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है. एडीटीओई बिहार चैप्टर इस दिशा में लगातार प्रयास करता रहेगा. उन्होंने कहा कि बिहार में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. राज्य के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों को बेहतर तरीके से प्रचारित कर अधिक से अधिक पर्यटकों को यहां आकर्षित किया जा सकता है.

पर्यटन को नई पहचान दिलाने का संकल्प

कार्यक्रम में एडीटीओई बिहार चैप्टर के कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा, टूरिज्म एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष एवं सचिव समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे. अतिथियों ने एडीटीओई के 30 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना की और स्वदेशी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया. कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने ‘स्वदेशी पर्यटन-सशक्त भारत’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा बिहार के पर्यटन को देशभर में नई पहचान दिलाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन