पीएम ने 25 लाख विद्यार्थियों को डीबीटी से भेजी 450 करोड़ की छात्रवृत्ति राशि

Updated:
विज्ञापन
पीएम ने 25 लाख विद्यार्थियों को डीबीटी से भेजी 450 करोड़ की छात्रवृत्ति राशि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ग 9-10 के 25 लाख विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से 450 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति राशि भेजी

विज्ञापन

संवाददाता, पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ग 9-10 के 25 लाख विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से 450 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति राशि भेजी. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने पुननिर्मित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना सहित युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ””बिहार युवा आयोग”” का शुभारंभ किया. उन्होंने ””मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना”” के लाभुकों को राशि का वितरण किया. भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय का उद्घाटन सहित एनआइटी, पटना के बिहटा कैंपस का लोकार्पण किया. यह कार्यक्रम नयी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में एक, अणे मार्ग स्थित ””संकल्प””, पटना से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुये. साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम उषा अभियान के तहत बिहार के चार विश्वविद्यालयों में नयी शैक्षणिक एवं अनुसंधान सुविधाओं का शिलान्यास किया. वहां नवचयनित 3942 युवाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किया. इसमें पटना विश्वविद्यालय, पटना, भूपेंद्र नारायण मंडल विवि, मधेपुरा, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा और नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय, पटना शामिल हैं. कार्यक्रम के दौरान बिहार के युवाओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के समक्ष अपना अनुभव साझा किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य के युवाओं के लिए किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि देशभर के आइटीआइ टॉपर्स के लिए कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन संस्थानों के छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन