Bihar Politics: PM मोदी और CM नीतीश ने मांझी को दिया सर्वाधिक सम्मान, JDU ने 'हम' के आरोपों को बताया बेबुनियाद

Published by :Paritosh Shahi
Published at :20 Jan 2025 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
CM Nitish and Jitan Ram Manjhi

सीएम नीतीश और जीतनराम मांझी

Bihar Politics: जीतनराम मांझी ने बिहार विधानसभा चुनाव में हम पार्टी के लिए 40 सीटों की मांग की. इस पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष ने कहा था कि किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी ये तय हो चुका है. अब मांझी के बयान पर जदयू की प्रतिक्रिया आई है.

विज्ञापन

Bihar Politics: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने बिहार की सियासत और राजनीतिक समीकरणों को लेकर चल रही अफवाहों पर कहा कि ‘हम’ पार्टी की अनदेखी को लेकर उठ रहे सवाल बेबुनियाद हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी को सही मायने में सम्मान दिया है.

पीएम मोदी और जीतनराम मांझी

2025 में फिर आएंगे नीतीश

नीरज कुमार ने कहा, “रही बात दूसरे राज्यों में सीटों के बंटवारे को लेकर, तो मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि इस पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देना मेरे क्षेत्राधिकार में नहीं आता है. लेकिन जहां तक जीतनराम मांझी का सवाल है, तो हमने उन्हें पहले भी सरकार में सम्मान दिया था, अभी भी सम्मान दिया है और तीसरा सबसे महत्वपूर्ण तथ्य है कि अभी भी एनडीए कार्यकर्ताओं का सम्मेलन खुले मैदान में हो रहा है. इस सम्मेलन में हम पार्टी के कार्यकर्ता और नेता सभी भाग ले रहे हैं और यह हुंकार भी भर रहे हैं कि 2025 में फिर से नीतीश आएंगे.”

तेज प्रताप यादव पर कसा तंज

जदयू प्रवक्ता ने आगे कहा कि मैं एक बार फिर से स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि गठबंधन में किसी भी प्रकार की दरार नहीं है. हम सभी मजबूती के साथ एक-दूसरे का हाथ पकड़कर खड़े हैं. जीतनराम मांझी सीटों के आवंटन को लेकर पूरी तरह से निश्चिंत रहें. उन्होंने तेजप्रताप यादव पर भी तंज कसते हुए कहा कि वो इंटर पास हैं. देखने में भी अच्छे हैं. ऐसा मैं नहीं, बल्कि लोग कहते हैं. वो धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और पूजा-पाठ में ज्यादा विश्वास रखते हैं. बड़े पुत्र होने के बावजूद उन्हें परिवार की राजनीति से दरकिनार कर दिया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लालू को बताया अयोग्य

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की लालू प्रसाद यादव से बढ़ती नजदीकी पर नीरज कुमार ने कहा, ” लालू प्रसाद यादव राजनीतिक रूप से अयोग्य घोषित हो चुके हैं. लालू यादव के बारे में यह स्पष्ट धारणा बन चुकी है कि वो राजनीतिक मोर्चे पर नजरबंद हो चुके हैं. लालू को रबर स्टांप बनाने की तैयारी है. राजनीति में उनकी भूमिका निष्क्रिय कर दी गई है. हालांकि, यह उनका व्यक्तिगत मामला है और पारस जी उनके पास जाकर अनुनय-विनय कर रहे हैं. लेकिन, उन्हें इससे कुछ भी खास हासिल होने वाला नहीं है.”

बिहार कांग्रेस के नेताओं को बताया अल्पज्ञानी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जातीय जनगणना पर उठाए सवाल पर भी जदयू प्रवक्ता ने कहा, “बिहार में कांग्रेस के नेता अल्पज्ञानी हैं. तेजस्वी यादव इस पर श्रेय ले रहे हैं और आप कह रहे हैं कि यह रिपोर्ट गलत है, तो अब तेजस्वी यादव को जुबान खोलना चाहिए और उन्हें यह बताना चाहिए कि वो फर्जी हैं या राहुल गांधी फर्जी हैं.”

इसे भी पढ़ें: जीतनराम मांझी का राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेस नेता के बयान को बताये बचकानी बात

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन