ePaper

पटना में 'द प्लुरल्स पार्टी' के दफ्तर पर हमला, पुष्पम प्रिया चौधरी की गाड़ी का शीशा तोड़ा, घटना CCTV में कैद

Updated at : 12 Jun 2024 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
पुष्पम प्रिया चौधरी के कार्यालय में हमला

पुष्पम प्रिया चौधरी के पार्टी कार्यालय में असामाजिक तत्वों ने हमला कर उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी

विज्ञापन

पटना के एसकेपुरी थाना क्षेत्र स्थित पुष्पम प्रिया चौधरी की पार्टी द प्लुरल्स पार्टी के दफ्तर पर बुधवार को असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया. हमलावरों ने पहले गाली-गलौज की और बाद में कार में तोड़फोड़ की. हमलावरों ने कार में तोड़फोड़ के बाद कार्यालय में आग लगाने और जान से मारने की धमकी दी और फिर वहां से चला गया. इस संबंध में पार्टी के संयुक्त सचिव आदर्श कुमार चौधरी ने श्रीकृष्णापुरी थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

पुष्पम प्रिया चौधरी की गाड़ी का शीशा तोड़ा

आदर्श कुमार चौधरी ने ने बताया कि प्रदेश कार्यालय (मकान संख्या 200/B) के कैंपस के अंदर घुसकर असामाजिक तत्वों ने गाली-गलौज और तोड़फोड़ की है. कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी की फॉर्च्यूनर गाड़ी भी लगी थी. उसको भी क्षतिग्रस्त कर दिया. शीशे तोड़ दिए गए.

बाइक से आया एक युवक और तोड़फोड़ कर फरार हो गया

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें एक हमलावर दिख रहा है. हालांकि, उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. हमलावर बस गाली दे रहा था. उससे पूछने की भी कोशिश की गयी कि वह ऐसा क्यों कर रहा है, लेकिन वह कुछ नहीं बोला और तोड़फोड़ कर मौके से फरार हो गया.

Cctv में कैद हुई आरोपी की तस्वीर

छानबीन कर रही पुलिस

इस संबंध में थानेदार पंकज कुमार ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है. शिकायत पत्र में किसी का नाम नहीं दिया गया है. अज्ञात पर हमला करने का आरोप है. मामले की छानबीन की जा रही है.

Also Read: केके पाठक का आदेश पलटा, यूनिवर्सिटी के बैंक खातों से लेन-देन पर लगी रोक हटी

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन