Pink Bus In Bihar: बिहार में महिला ड्राइवर ने संभाली पिंक बस की स्टीयरिंग, जल्द ही सड़कों पर भरेंगी फर्राटा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 29 Dec 2025 11:51 AM
पिंक बस को चलाने की ट्रेनिंग ले रही महिला
Pink Bus In Bihar: बिहार में पिंक बसों को चलाने की ट्रेनिंग महिलाओं को दी जा रही है. ऐसे में औरंगाबाद जिले में महिला बस चालक स्टीयरिंग संभालती हुई नजर आई. जल्द ही वे सड़कों पर भी फर्राटे भरेंगी. दरअसल, बिहार में टोटल 225 महिला चालकों की जरूरत है.
Pink Bus In Bihar: बिहार में महिलाओं के लिये पिंक बसों को चलाने का फैसला बिहार सरकार ने लिया था. ऐसे में बसों की स्टीयरिंग महिलाएं संभालेंगी और कंडक्टर भी महिलाएं ही होंगी. बसों को चलाने की ट्रेनिंग महिलाओं को देनी शुरू कर दी गई है. ऐसे में बिहार में पिंक बस चलाने के लिए औरंगाबाद के आईडीटीआर में ट्रेनिंग लेने वाली महिलाएं जल्द बिहार की सड़कों पर फर्राटा भरेंगी.
औरंगाबाद में 21 महिला चालक ले रही ट्रेनिंग
बिहार में महिला चालक अब पिंक बस चला कर महिलाओं को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाएंगी. वैसे औरंगाबाद के आईडीटीआर में 21 महिलाएं पिंक बस चलाने के लिए ट्रेनिंग ले रही हैं. मालूम हो कि राज्य में कुल 225 महिला चालकों की आवश्यकता है, जिसके लिए सरकार जरूरी कदम उठा रही है. बिहार सरकार के परिवहन एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में महिला सशक्तिकरण का महिलाएं उदाहरण प्रस्तुत करेंगी.
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मैसेज
दरअसल, वर्तमान में बिहार के 6 जिलों में पिंक बस सेवाएं संचालित हो रही है और आने वाले समय में इन बसों में चालक और कंडक्टर दोनों महिलाएं होंगी. वैसे ट्रेनिंग ले रही एक महिला चालक ने बस चला कर अपने विचार व्यक्त कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संदेश दिया. इस तरह से अब बिहार में महिला चालक तैयार हो रही हैं. जल्द ही वे सड़क पर पिंक बस चलाती हुई दिखेंगी.
जल्द सभी जिलों में शुरू हो सकेगी व्यवस्था
पिंक बस सेवा की शुरुआत पहले चरण में पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया जैसे प्रमुख शहरों में की गई थी. वर्तमान में 20 से अधिक पिंक बसें इन जिलों में चल रही हैं. यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और बढ़ती मांग को देखते हुए अब दूसरे चरण में 110 से अधिक बसों को राज्य के अन्य जिलों में चलाने की योजना बनाई गई है. परिवहन विभाग का लक्ष्य है कि धीरे-धीरे सभी जिलों में यह सेवा उपलब्ध कराई जाए.
(औरंगाबाद से सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










