Petrol Pump In Bihar: बिहार सरकार ने पेट्रोल पंप खोलने के बदले नियम, जानिए अब क्या करना पड़ेगा…
Published by : Preeti Dayal Updated At : 06 Aug 2025 2:48 PM
पेट्रोल पंप की सांकेतिक तस्वीर
Petrol Pump In Bihar: बिहार में अब छोटी जमीन पर भी पेट्रोल पंप और CNG स्टेशन खोले जा सकेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियमों का बदलाव करते हुए 20 मीटर x 20 मीटर के प्लॉट पर स्टेशन खोलने की मंजूरी दे दी है.
Petrol Pump In Bihar: बिहार के शहरी इलाकों में अब पेट्रोल पंप या CNG स्टेशन खोलना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. बिहार सरकार ने इसके लिए जमीन से जुड़े नियमों में बदलाव किया है.
अब ये हो गया है नया नियम…
मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया कि अब छोटे प्लॉट पर भी फ्यूल स्टेशन खोले जा सकेंगे. पहले इसके लिए कम से कम 30 मीटर x 20 मीटर जमीन की जरूरत होती थी, लेकिन अब नया नियम 20 मीटर x 20 मीटर के प्लॉट पर भी पेट्रोल पंप या CNG स्टेशन खोलने की इजाजत देता है.
वाहनों की भीड़ देख सरकार ने बदले नियम
बिहार में जनसंख्या और वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में पेट्रोल, डीजल और CNG की सुविधा हर जगह आसानी से मिले सके, इसके लिए सरकार ने यह अहम फैसला लिया है. अब छोटे प्लॉट पर भी स्टेशन खोलने की मंजूरी मिलने से शहरी इलाकों में ज्यादा संख्या में फ्यूल स्टेशन बन पाएंगे. इससे लोगों को फ्यूल के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उनके समय की भी बचत होगी.
पहले थे ये नियम…
पहले के नियम की बात करें तो, बिहार के शहरों में पेट्रोल पंप या फिर CNG स्टेशन खोलने के लिए कम से कम 30 मीटर लंबी और 20 मीटर चौड़ी जमीन होना जरूरी था. इतनी बड़ी जमीन हर जगह उपलब्ध नहीं होने के कारण कई लोगों को दिक्कतें आती थीं. लेकिन अब यह नियम बदल दिया गया है. बिहार भवन उपविधि, 2014 (संशोधित 2025) के तहत नया निर्णय किया गया है. जिसके अनुसार अब इससे छोटे प्लॉट पर भी पेट्रोल पंप या CNG स्टेशन खोलने की अनुमति मिल सकेगी. बिहार सरकार की तरफ से यह फैसला बेहद लाभकारी माना जा रहा है.
(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)
Also Read: CM Nitish Gift: सीएम नीतीश ने किया वेस्ट-टू-वंडर थीम पार्क का उद्घाटन, क्या कुछ रहेगा खास जानिए…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










