CM Nitish Gift: सीएम नीतीश ने किया वेस्ट-टू-वंडर थीम पार्क का उद्घाटन, क्या कुछ रहेगा खास जानिए…
Published by : Preeti Dayal Updated At : 06 Aug 2025 2:20 PM
सीएम नीतीश वेस्ट-टू-वंडर थीम पार्क का उद्घाटन करते हुए
CM Nitish Gift: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान' (वेस्ट-टू-वंडर थीम पार्क) का उद्घाटन किया. पटना में लोगों के लिए यह नया आकर्षण का केंद्र बनेगा. सीएम नीतीश ने बेहतर ढ़ंग से पार्क के निर्माण के आदेश दिए हैं.
CM Nitish Gift: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वेस्ट-टू-वंडर थीम पार्क का आज उद्घाटन कर दिया. देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की समाधि के पास इसका निर्माण होना है. सीएम नीतीश ने आज डॉ. राजेंद्र प्रसाद की समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल के पास ‘वेस्ट टू वंडर’ थीम पार्क का निर्माण बेहतर ढंग से करायें. इस पार्क के निर्माण से इस क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा.
10 एकड़ जमीन में बनेगा पार्क
सीएम नीतीश ने यह भी कहा, इस थीम पार्क के एक तरफ देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी का समाधि स्थल है. वहीं, दूसरी ओर जेपी गंगा पथ स्थित है, यहां का दृश्य काफी मनोरम होगा. मालूम हो नगर विकास एवं आवास विभाग की तरफ से 14.98 करोड़ रूपये की लागत से देश के पहले राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल और जेपी गंगा पथ के बीच 10 एकड़ जमीन में ‘वेस्ट टू वंडर’ थीम पार्क के निर्माण की स्वीकृति दी गई है.
गौरवपूर्ण इतिहास को किया जाएगा प्रदर्शित
इस पार्क में बिहार के गौरवपूर्ण इतिहास और संस्कृति के कई अवयवों को प्रदर्शित किया जाएगा . थीम पार्क में बिहार की महान विभूतियों- आर्यभट्ट, चाणक्य, सम्राट अशोक, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और दशरथ मांझी की प्रेरणादायक गाथाओं को दिखाया जाएगा. पार्क में बिहार की स्थापत्य कला नालंदा, विक्रमशिला, धार्मिक स्तूप, मंदिरों और मकबरों को दर्शाया जाएगा.
पर्यटकों के लिए होगी व्यवस्था
साथ ही पर्यटकों के खाने-पीने की व्यवस्था और खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा देश के पहले राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की याद में उनके वर्तमान स्मारक स्थल पर एक भव्य स्मृति परिसर का निर्माण भी किया जाएगा.
पटना के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र
यह पार्क ना केवल पर्यटकों के लिए बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा. इसके पास लोकनायक जयप्रकाश नारायण का समाधि स्थल भी विकसित किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से और समृद्ध होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










