पटना साहिब की जनता हवाई वादों से परेशान: डॉ अंशुल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 May 2024 1:06 AM
पटना साहिब की जनता रविशंकर प्रसाद जैसे हवाई नेताओं से परेशान हो चुकी है, इसीलिए इस बार जनता नेता नहीं, अपना बेटा चुनेगी. मैं पटना साहिब का बेटा हूं और सदैव उनके बीच रहूंगा.
संवाददाता, पटना पटना साहिब की जनता रविशंकर प्रसाद जैसे हवाई नेताओं से परेशान हो चुकी है, इसीलिए इस बार जनता नेता नहीं, अपना बेटा चुनेगी. मैं पटना साहिब का बेटा हूं और सदैव उनके बीच रहूंगा. यह बात पटना साहिब से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार डॉ अंशुल अविजित कुशवाहा ने रविवार को मीडिया से कही. रविवार सुबह मदर्स डे पर कांग्रेस प्रत्याशी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा स्पीकर अपनी मां मीरा कुमार का आशीर्वाद लिया. अंशुल ने रविवार को दीघा विधानसभा के राजीव नगर, पटना में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनसे इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










