कार्य प्रतिवेदन के आधार पर होगा भुगतान

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटर व मैट्रिक उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को भुगतान ऑनलाइन किया जायेगा.
पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटर व मैट्रिक उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को भुगतान ऑनलाइन किया जायेगा. इस संबंध में समिति ने कहा है कि इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 27 फरवरी व मैट्रिक की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन एक मार्च से शुरू हुआ था. मूल्यांकन कार्य में शामिल सभी लोगों का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में समिति द्वारा किया जायेगा. पारिश्रमिक भुगतान के लिए समिति द्वारा नयी व्यवस्था की गयी है. नयी व्यवस्था के तहत सह परीक्षकों एवं प्रधान परीक्षकों के पारिश्रमिक की राशि का भुगतान समिति द्वारा उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन मूल्यांकन एप्लीकेशन के माध्यम से अपलोड कार्य प्रतिवेदन के आधार पर किया जायेगा. मूल्यांकन निदेशक अपने स्तर से प्रधान परीक्षक और सह परीक्षक के खाता संख्या सत्यापित करेंगे. अपलोड किये गये प्रतिवेदन में सह परीक्षक और प्रधान परीक्षक का उपलब्ध खाता संख्या वैध होना चाहिए. इस बात की जांच करते हुए सह परीक्षक और प्रधान परीक्षक से हस्ताक्षर करवाना सुनिश्चित करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




