ePaper

डीजल सब्सिडी की बकाया राशि का 15 दिनों में करें भुगतान : मंत्री

Updated at : 19 Nov 2024 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
डीजल सब्सिडी की बकाया राशि का 15 दिनों में करें भुगतान : मंत्री

कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने पटना स्थित कृषि भवन में सोमवार को विभाग की योजनाओं की समीक्षा की.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने पटना स्थित कृषि भवन में सोमवार को विभाग की योजनाओं की समीक्षा की. परंपरागत कृषि विकास, केंद्र प्रायोजित कृषोन्नति, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार, बीज ग्राम दलहन फसल प्रोत्साहन, जैविक खेती से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की. मिट्टी जांच प्रयोगशाला के सुदृढ़ीकरण, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और मृदा स्वास्थ्य कार्ड का लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष के अंत तक पूर्ण करने का निर्देश दिया. डीजल अनुदान में बकाया राशि को 15 दिनों में भुगतान करने का निर्देश दिया. श्री पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के किसानों को उनकी जरूरत के हिसाब से कृषि यंत्र उपलब्ध कराना आवश्यक है. कृषि यंत्रों के आवंटन पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है. इ-किसान भवन के कर्मचारियों को समय पर मिलेगा वेतन : कृषि मंत्री ने खेतों में ड्रोन से दवाओं के छिड़काव पर जोर देने की बात कही. इ-किसान भवन के कर्मचारियों को वेतन समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. कृषि विभाग की ओर से प्रकाशित पुस्तकों के माध्यम से राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी कृषि योजनाओं की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. सबौर कृषि विश्वविद्यालय भवनों को सड़क से जोड़ा जायेगा : भागलपुर के सबौर स्थित कृषि विश्वविद्यालय के कार्यालय भवनों को एक सड़क से जोड़ने का काम किया जा रहा है. इसे मार्च 2025 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया. मौके पर कृषि सचिव संजय कुमार अग्रवाल, उद्यान निदेशक अभिषेक कुमार, कृषि निदेशक नितिन कुमार सिंह, अपर सचिव कल्पना कुमारी और कृषि मंत्री के आप्त सचिव अमिताभ सिंह उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन