Pawan Singh और Khesari lal Yadav में कौन नंबर 1, तेज प्रताप का जवाब सुन खुश हो जायेंगे इस सुपरस्टार के फैन

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Oct 2024 8:47 PM

विज्ञापन

राजद विधायक तेज प्रताप यादव ने एक इंटरव्यू में बताया है कि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव में असली सुपरस्टार कौन है.

विज्ञापन

Pawan Singh : तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं. राजद विधायक ने इंटरव्यू में भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद दोनों के फैन के बीच बवाल होना तय है. अपने अतरंगी अंदाज के कारण हमेशा मीडिया में छाए रहने वाले तेज प्रताप यादव ने एक यूट्यूबर को दिए इंटरव्यू में कई सवालों के जवाब दिए. भोजपुरी के दो दिग्गज सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच कई बार एक-दूसरे पर टीका-टिप्पणी करने और विवाद को लेकर खूब खबरें भी आती रही हैं. भोजपुरी सिनेमा के प्रशंसकों के बीच दोनों में से बड़ा सुपरस्टार जो भी हो लेकिन राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप की नजर कौन नंबर एक है, आइये जानते हैं…

Pawan Singh और Khesari lal Yadav में कौन बड़ा?

यूट्यूबर ने जब तेज प्रताप से भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े सितारे पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच तुलना करते हुए पूछा की दोनों में असली सुपरस्टार कौन है तो बिना किसी हिचक के उन्होंने खेसारी को बेहतर बताया दिया. तेज प्रताप ने कहा कि पवन सिंह अब पहले जैसे नहीं रहे. पहले वो एक बार में फोन उठाते थे. उन्होंने कहा, “सबसे खराब हमको क्या लगा कि उनका बर्थडे था तो हम सोचे कि डायरेक्ट फोन करके बधाई देते हैं तो वह अपने पीए को फोन थमा दिए. स्टेज पर दारू पी कर नाचना चालू कर दिया. उससे बढ़िया कलाकार तो खेसारी है, जिसको एक बार में फोन करते हैं तो फोन उठा लेता है.”

बवाल तय

तेज प्रताप यादव के इस बयान के बाद दोनों के फैन सोशल मीडिया पर खूब भिड़ेंगे. भोजपुरी सिनेमा जगत में एक बार फिर हलचल मचेगा. कौन बड़ा सुपरस्टार है इसे लेकर रोज कुछ न कुछ बहस होगी. तेज प्रताप के बयान के बाद पवन सिंह के फैन काफी नाराज हैं वहीं, खेसारी लाल के फैन इस बयान से खुश हैं. पवन सिंह भोजपुरी के वैसे सुपरस्टार हैं जिनकी प्रसिद्धि देश-विदेश में है. हालांकि अब देखना होगा कि तेज प्रताप के बयान के बाद वो क्या प्रतिक्रिया देते हैं.

इसे भी पढ़ें: Smart Meter रिचार्ज होने पर क्या मीटर तेज भागता है? डीएम ने सबकुछ कर दिया साफ

पटना के मलाही पकड़ी से होगी मेट्रो की शुरुआत, रास्ते में होंगे 26 स्टेशन, इस दिन दौड़ेगी पहली मेट्रो

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन