Patna Metro Update : पटना के मलाही पकड़ी से होगी मेट्रो की शुरुआत, रास्ते में होंगे 26 स्टेशन, इस दिन दौड़ेगी पहली मेट्रो

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Oct 2024 7:39 PM

विज्ञापन

Patna Metro

Patna Metro Update: पटना मेट्रो को लेकर बड़ा अपडेट आया है. पहले चरण में राजधानी के मलाही पकड़ी से न्यू ISBT तक मेट्रो चलाई जाएगी. बाद में इसका विस्तार किया जाएगा.

विज्ञापन

patna Metro Update: बिहार में अगले वर्ष चुनाव है. सीएम नीतीश कुमार अपने सुशासन और विकास की छवि पर राज्य की जनता से वोट मांगने निकलेंगे. इसी कड़ी में अगले साल यानी 2025 के जुलाई महीने में पटना मेट्रो की शुरुआत की जाएगी. पटना मेट्रो को लेकर आये अपडेट में बताया गया है कि सिर्फ 10 महीने बाद बिहार में मेट्रो चलने लगेगी. मेट्रो शुरु होते ही पटना देश के उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो जायेगा जहां के लोग मेट्रो की सेवा ले पाएंगे. पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (PMRC) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की देखरेख में निर्माण का काम कर रहा है. यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है.

सिर्फ इतने महीने का इंतजार बाकी

पटना मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है. अगर पटना में आप घूमने निकलेंगे तो देख सकेंगे की दिन रात लोग इस काम को पूरा करने में लगे हैं. बता दें कि फर्स्ट फेज का काम जुलाई 2025 में पूरा होगा. इसमें 26 मेट्रो स्टेशन बनाये जायेंगे. पटना की पहली मेट्रो मलाही पकड़ी से न्यू ISBT तक दौड़ेगी. फिर से तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा, पटना हवाईअड्डा और पटना जंक्शन से भी जोड़ा जाएगा. इन जगहों से जुड़ने के कारण लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. भीड़ और जाम से उन्हें छुटकारा मिलेगा. पटना मेट्रो को लेकर अपडेट में बताया गया है कि अब सिर्फ 10 महीने का इंतजार बाकी है.

लोगों ने की ये मांग

पटना से 28 किलोमीटर दूर बिहटा में बन रहे नए एयरपोर्ट को भी मेट्रो से जोड़ा जा सकता है. इस एअरपोर्ट को बनाने के बजट 1400 करोड़ रखा गया है. पटना में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इस एअरपोर्ट की जरुरत महसूस हुई. बिहटा में एअरपोर्ट बनने से आसपास के जिले के लोग काफी खुश हैं. आरा के लोगों की मांग है कि बिहटा तक मेट्रो का विस्तार किया जाए. बड़ी संख्या में आरा के लोगों ने बिहटा यहाँ तक मेट्रो चलाने की मांग की है. मेट्रो के आते ही पटना शहर की तस्वीर बदल जाएगी. लोगों को ऑटो वालों की मनमानी से निजात मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी पर आया सबसे बड़ा अपडेट, शिक्षा मंत्री ने बताया किन्हें मिलेगी वरीयता

Patna IMD: भीगते बिहार को फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, IMD ने बताया- कब खत्म होगा बारिश का दौर

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन