'पवन सिंह को लखनऊ में गोली मारेंगे...', लॉरेंस गैंग ने लिखा- हमारे बारे में पप्पू यादव और उपेंद्र कुशवाहा से पूछ लेना
लॉरेंस बिश्नोई और पवन सिंह की तस्वीर
Pawan Singh Death Threat: भोजपुरी स्टार पवन सिंह को सलमान खान संग काम न करने की चेतावनी देते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दो दिन तक लगातार धमकी भरे कॉल और मैसेज आए हैं. मामले की गंभीरता बढ़ने पर पवन सिंह ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
Pawan Singh Death Threat: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है. धमकी देने वाला शख्स खुद को बबलू बताता है, जिसने पवन सिंह के करीबी लोगों को कई बार धमकी भरे वॉट्सऐप मैसेज भेजा. मैसेज में साफ लिखा था- सलमान खान के साथ काम मत करो, नहीं तो लखनऊ में गोली मार देंगे… दुनिया के किसी भी कोने में मिले, शूट कर देंगे.
धमकी में बबलू ने पवन सिंह को फोन न उठाने पर ‘उलटी गिनती’ शुरू होने की बात कही. उसने बोला- कौन है लॉरेंस बिश्नोई? उपेंद्र कुशवाहा और पप्पू यादव से पूछ लेना. इसके साथ ही धमकी में यह भी दावा किया गया कि पवन सिंह दोबारा सलमान खान के साथ काम नहीं कर पाएंगे.

दो दिन में चार कॉल, मैनेजर ने तुरंत पुलिस से किया संपर्क
धमकी का सिलसिला 6 और 7 दिसंबर को चला, जब रात 10:48, 10:50 और फिर अगले दिन 7:13 तथा 7:15 बजे पर कॉल आए. कॉलर ने खुद को ‘लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य’ बताते हुए भारी रकम की मांग भी की. मामले की गंभीरता देखते हुए पवन सिंह के मैनेजर ने तुरंत मुंबई पुलिस से संपर्क किया, जहां शिकायत दर्ज की गई और सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन मिला.
डर के माहौल के बावजूद बिग बॉस 19 फिनाले में पहुंचे पवन सिंह
धमकी के बावजूद पवन सिंह रविवार को बिग बॉस सीजन 19 के ग्रैंड फिनाले में शामिल हुए. मुंबई फिल्म सिटी में हुए इस कार्यक्रम में उन्होंने सलमान खान और नीलम गिरी के साथ गीत ‘राजा जी दिलवा टूट जाई’ पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी.
पवन सिंह को मिल चुकी है Y प्लस सिक्योरिटी
पहले भी पवन सिंह को सितंबर में धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद सरकार ने उन्हें Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी थी. इस सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी रहते हैं, जिनमें CRPF/CISF कमांडो और निजी PSO शामिल होते हैं. यह सुरक्षा उन लोगों को दी जाती है, जिनकी जान को गंभीर खतरा माना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










