बिहार की राजनीति में पावर स्टार की एंट्री, पवन सिंह ने सम्राट चौधरी को दी बधाई, बढ़ाया हौसला

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :15 Apr 2026 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
pawan on samrat

सम्राट चौधरी की तस्वीर, सर्कल में पवन सिंह

Samrat Choudhary: भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ेगा. इस पोस्ट के बाद राजनीति में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

विज्ञापन

Samrat Choudhary: पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सम्राट चौधरी को बधाई दी. उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखा कि उनके नेतृत्व में बिहार नई ऊंचाइयों को छुए. उन्होंने सम्राट चौधरी के समर्पण और नेतृत्व को प्रेरणादायक बताया और राज्य को नई दिशा देने की कामना की.

पवन सिंह के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. उनके प्रशंसक और समर्थक इसे नए मुख्यमंत्री के प्रति उनके समर्थन के रूप में देख रहे हैं. कई लोग इसे उनके राजनीतिक झुकाव का संकेत भी मान रहे हैं.

चुनाव में निभा चुके हैं अहम भूमिका

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पवन सिंह काफी एक्टिव नजर आए थे. उन्होंने एनडीए के पक्ष में प्रचार किया और करीब 40 से ज्यादा सीटों पर सभाएं कीं. माना जाता है कि उनके प्रचार से कई जगहों पर माहौल बनाने में मदद मिली. वहीं चुनाव प्रचार के समय पवन सिंह का एक गाना ‘जोड़ी मोदी और नीतीश जी के हिट होई’ खूब वायरल हुआ था.

राज्यसभा जाने की भी थी चर्चा

हाल ही में राज्यसभा चुनाव के समय यह चर्चा तेज थी कि भाजपा पवन सिंह को राज्यसभा भेज सकती है. कई सेलेब्रिटी ने भी उनके समर्थन में आवाज उठाई थी, लेकिन उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम शामिल नहीं हुआ.

राजनीति में भविष्य को लेकर नजरें टिकीं

अब एक बार फिर उनके इस ताजा बयान के बाद यह सवाल उठने लगा है कि पवन सिंह को राजनीति में कब और क्या भूमिका मिलेगी. उनके प्रशंसक भी चाहते हैं कि वे एक्टिव पॉलिटिक्स में आएं और बड़ी जिम्मेदारी संभालें.

बेबाक और आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं सम्राट

सम्राट चौधरी अपने बेबाक और आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने एक समय नीतीश कुमार को सत्ता से हटाने के लिए प्रतीकात्मक तौर पर मुरेठा बांध लिया था. बाद में एनडीए सरकार बनने के बाद अयोध्या में मुंडन कर उन्होंने इसे उतार दिया, जो उनके राजनीतिक संदेश का हिस्सा बना.

Also Read: सुशील मोदी ने सम्राट को दिलाई थी BJP में एंट्री, 9 साल में ऐसे तय किया मुख्यमंत्री पद तक का सफर

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन