Patna Zoo: चिड़ियाघर में बाघ-शेर ले रहे कूलर की ठंडी हवा का मजा, चिम्पांजी पी रहे डाभ, जानवरों के लिए गजब इंतजाम

Patna Zoo: बिहार के कई जिलों में बारिश का दौर देखा जा रहा है, तो वहीं कई जिलों में लोग भीषण गर्मी झेलने के लिए मजबूर हैं. ऐसे में बात करें राजधानी पटना की तो, अभी भी तापमान चढ़ा हुआ है. ऐसी स्थिती को देखते हुए पटना जू में जानवरों के लिए बेहद खास इंतजाम किए गए हैं.
Patna Zoo: बिहार में इन दिनों प्री-मानसून जैसे हालात बने हुए हैं. कहीं झमाझम बारिश होने के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है तो वहीं कई जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप लोग झेलने के लिए मजबूर हैं. ऐसे में बात करें राजधानी पटना की तो, यहां अभी भी तापमान चढ़ा हुआ है. जिसको लेकर लोग परेशान हैं. तो वहीं, पटना जू में जानवरों के लिए बेहद खास इंतजाम किए गए हैं. जानवरों को किसी तरह की परेशानी ना हो, उसे देखते हुए जू प्रशासन ने खास कदम उठाए हैं. दरअसल, गुफाओं में बैठकर शेर और बाघ कूलर की ठंडी हवाओं का आनंद ले रहे हैं. तो वहीं, चिम्पांजी डाभ पी रहे और दही-चावल भी का रहे हैं.

11 किलो की जगह 9 किलो मिल रहे मीट
कुल मिलाकर देखा जाए तो, सभी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए बेहद खास कदम उठाए गए हैं. गर्मी से राहत पाने के लिए भालू बर्फ की सिल्ली से खेल रहे हैं. इसके साथ ही चिम्पांजी डाभ पानी पी रहे हैं. उसके केज में एसी लगाया गया है. शेर और बाघ को परेशानी ना हो, उसे देखते हुए कूलर का बंदोबस्त किया गया है. इसके अलावा जलीय पक्षियों और हिरण, चीतल जैसे जानवरों के लिए फॉगर लगाए गए हैं. वहीं, मांसाहारी और शाकाहारी जानवरों के लिए भी इंतजाम किए गए हैं. गर्मी को देखते हुए मांसाहारी जानवरों को जो पहले 11 किलो मीट खाने के लिए दिया जा रहा था, तो वह अब 9 किलो दिया जाएगा.

समय-समय पर जानवरों का हो रहा चेकअप
इसके अलावा जो शाकाहारी जानवर हैं, उन्हें कई तरह के फल जैसे कि, केला, अनार, सेब और अंगूर जैसे मौसमी फल दिए जा रहे हैं. ताकि पानी की कमी ना हो. हाथी को अब केले का थम दिया जा रहा है तो वहीं भालू को खीर दिया जा रहा. जानवरों के लिए पानी की उचित व्यवस्था की गई है. दरअसल, वॉटर स्प्रिंकलर लगाए गए हैं. तो वहीं, समय-समय पर जानवरों के चेकअप के लिए डॉक्टर भी पहुंच रहे हैं. जू प्रशासन की ओर से लगातार जानवरों का ख्याल रखा जा रहा है. पानी के साथ-साथ शेड की भी व्यवस्था की गई है. जानवर ऊर्जावान रहे, उसके लिए उन्हें ग्लूकोज और मल्टीविटामिन भी दी जा रही है. देखा जाए तो, हर एक पहलू से तमाम जानवरों की देख-रेख की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










