Patna Metro Update: पटनावासियों के लिए जारी हुआ नया रूट चार्ट, यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधा, जानिए अपडेट

Patna Metro Update: पटना मेट्रो के शुरूआत को लेकर पटनावासी बेहद एक्साइटेड दिख रहे हैं. बड़े ही जोर-शोर से इस पर काम भी किया जा रहा है. इस बीच बड़ी खबर आ गई है कि, पटना मेट्रो का नया रूट चार्ट आ गया है. इसके साथ ही इसमें यात्रियों को कई सुविधाएं भी मिलने वाली है.
Patna Metro Update: पटनावासियों के लिए जल्द ही मेट्रो की सेवा शुरू होने वाली है, जिसे लेकर लोग बेहद एक्साइटेड हैं. सरकार की ओर से जल्द से जल्द काम निपटाने को लेकर आदेश कर्मचारिओं को जारी किया गया है. दरअसल, 15 अगस्त 2025 तक पटना मेट्रो को चालू कर देने की योजना सरकार की है. इस बीच नया अपडेट भी सामने आ गया है. दरअसल, पटना मेट्रो का नया रूट चार्ट जारी कर दिया गया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. वहीं, जल्द ही पहले रूट पर ट्रॉयल शुरू हो जाएगा. बता दें कि, पटना मेट्रो के फर्स्ट फेज का लेटेस्ट रूट चार्ट जारी कर दिया गया है.

इस तरह का है पहला रूट चार्ट
जानकारी के मुताबिक, मलाही पकड़ी से आइएसबीटी का ट्रैक 14.45 किमी लंबा है और उत्तर-दक्षिण कारिडोर का हिस्सा है. शुरुआत में 6.63 किमी एलिवेटेड हिस्से में मेट्रो चलेगी. यह भी जानकारी दी गई कि, मलाही पकड़ी और आइएसबीटी के अलावा खेमनीचक, भूतनाथ, जीरोमाइल स्टेशन होंगे. खबर की माने तो, बाद के दिनों में मलाही पकड़ी से पटना यूनिवर्सिटी की ओर दो और स्टेशन जुड़ेंगे. पटना मेट्रो का एक कॉरिडोर 17.93 किमी लंबा है, जो दानापुर से नेहरू पथ होते हुए खेमनीचक के बीच है. बता दें कि, बिहार सरकार की ओर से दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के सहयोग से इसे पूरा किया जा रहा है.

पटना मेट्रो में मिलेगी ये सभी सुविधाएं
खबर की माने तो, समय सीमा के अंदर काम पूरा कर लेने की उम्मीद है और पीएम नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को पटना मेट्रो का लोकार्पण कर सकते हैं. एक और अपडेट पटना मेट्रो को लेकर यह भी सामने आया है कि,पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के इस नए रूट को पटना एयरपोर्ट से बिहटा एयरपोर्ट को कनेक्ट किया जाएगा. इसके लिए जल्दी ही मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा डीपीआर तैयार की जाएगी. जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू कर दिया जाएगा. वहीं, इसमें सुविधाओं की बात करें तो, शुरूआत में 3 रेक होंगे. इसमें करीब डेढ़ सौ यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी. ज्यादा से ज्यादा 6 कोच के साथ इसका परिचालन होगा. सभी कोच वातानुकूलित होंगे. इनमें सीसीटीवी कैमरे, वाईफाई कनेक्शन के साथ-साथ फोन चार्ज करने की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी.

Also Read: Road Accident: बिहार में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, गाड़ी के उड़े परखच्चे, अंदर ही फंसा रहा ड्राइवर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










