Patna: पटना को जाम से मिलेगी राहत, डबल-डेकर फ्लाईओवर का काम अंतिम फेज में, डीएम ने दिया निर्देश
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 Jun 2025 3:55 PM
Patna: डॉ. त्यागराजन ने बताया कि फ्लाईओवर की चौड़ाई 8.5 मीटर रखी गई है, जिससे ट्रैफिक के लिए पर्याप्त जगह मिल सके. साथ ही, जेपी गंगापथ से जुड़ाव के माध्यम से कृष्णा घाट, गायघाट, पटना सिटी और कच्ची दरगाह तक यातायात अधिक सुगम होगा.
Patna: पटना के अशोक राजपथ पर बन रहे 2-लेन डबल-डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का काम लगभग पूरा हो गया है. पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने अधिकारियों के साथ कारगिल चौक से पटना सायंस कॉलेज तक 2.2 किलोमीटर लंबाई में निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना की रफ्तार पर संतोष जताते हुए शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया.
कहां कितना काम हुआ
फ्लाईओवर परियोजना के अंतर्गत पटना कॉलेज मेन गेट से बीएन कॉलेज मेन गेट तक 1.45 किलोमीटर के निचले डेक (टियर-1) और कारगिल चौक से पटना सायंस कॉलेज तक 2.2 किलोमीटर के ऊपरी डेक (टियर-2) का कार्य पूरा हो चुका है. इसके अतिरिक्त, उपलब्ध भूमि पर सर्विस रोड का 90% निर्माण कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है.
संपर्क हो जाएगा आसान
डीएम डॉ. त्यागराजन ने कहा कि ऊपरी डेक गांधी मैदान से पटना सायंस कॉलेज की ओर जाने वाले गाड़ियों के लिए उपयोगी होगा, जबकि निचला डेक पटना कॉलेज से गांधी मैदान की ओर जाने वाले वाहनों के लिए रहेगा. इससे अशोक राजपथ पर लगने वाले नियमित ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी. साथ ही, एनआईटी-पटना, साइंस कॉलेज, बीएन कॉलेज, पीएमसीएच जैसे शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों से संपर्क आसान हो जाएगा.
डीएम ने क्या निर्देश दिया
डॉ. त्यागराजन ने बताया कि बीएमएसआईसीएल द्वारा अंजुमन इस्लामिया हॉल के पास बनाए जा रहे तीन मल्टी लेवल कार पार्किंग (एमएलसीपी) को फ्लाईओवर से जोड़ा जाएगा, जिससे पीएमसीएच तीन स्थानों से एलिवेटेड रोड से कनेक्ट हो जाएगा. उन्होंने इस कार्य में तेजी लाने के लिए पुल निर्माण निगम लिमिटेड, पटना मेट्रो रेल कॉर्पाेरेशन और बीएमएसआईसीएल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
ट्रैफिक प्रबंधन को और मजबूत करेगी
जिलाधिकारी ने प्रशासन के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि शहरी क्षेत्रों में नियमित अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है, जिससे सड़कों पर अवरोध दूर हों और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके. पटना में तेजी से चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट के साथ इस डबल-डेकर फ्लाईओवर की कनेक्टिविटी भविष्य में शहर के ट्रैफिक प्रबंधन को और मजबूत करेगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार के इन 17 जिलों में 10 और 11 जून को मेघगर्जन और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया लेटेस्ट अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










