पटना में मौसम अलर्ट: अगले 2-3 घंटे में तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना

Published by :Ragini Shamra
Published at :04 May 2026 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
mausam

सांकेतिक तस्वीर

Patna Weather: पटना के कुछ इलाकों में अगले 2 से 3 घंटे के भीतर तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. तापमान में गिरावट से गर्मी में राहत मिलेगी. जानिए मौसम विभाग का अपडेट…

विज्ञापन

Patna Weather: पटना में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों में अगले 2 से 3 घंटे के भीतर मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश होने की संभावना है.

तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

जानकारी के मुताबिक, बारिश के साथ तेज हवा भी चल सकती है, जिसकी रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी. इससे पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने जैसी स्थिति भी बन सकती है.

गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

मौसम का यह बदलाव पूरी तरह राहत भरा नहीं होगा. विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की है.मौसम के इस बदलाव से आम जनजीवन काफ़ी प्रभावित हो सकती है.

लोगों के लिए अलर्ट और सावधानी

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें. बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें. अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें.
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

पटना में अगले कुछ घंटों तक मौसम खराब रहने की संभावना है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की जरूरत है. ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके.

विज्ञापन
Ragini Shamra

लेखक के बारे में

By Ragini Shamra

Ragini Shamra is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन