पटना-सहरसा-पूर्णिया रूट पर चलेगी नई नाइट ट्रेन, जानिए क्या है रेलवे का प्लान

Updated:
विज्ञापन
Patna-Saharsa-Purnia-train

पटना-सहरसा-पूर्णिया रूट पर चलेगी नई नाइट ट्रेन (सांकेतिक फोटो)

Patna Saharsa Purnea Night Train: पटना, सहरसा और पूर्णिया के यात्रियों के लिए गुड न्यूज है. रेलवे जल्द ही इस रूट पर नई नाइट ट्रेन शुरू करने जा रहा है. इससे रात में सफर करना आसान होगा.

विज्ञापन

Patna Saharsa Purnea Night Train: पटना से सहरसा होते हुए पूर्णिया जाने वाले यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है. बहुत जल्द इस रूट पर एक नई नाइट ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया कि यह नई ट्रेन पाटलिपुत्र स्टेशन से रवाना होगी और सहरसा के रास्ते पूर्णिया कोर्ट तक जाएगी. हाल ही में हुई संसदीय समिति की बैठक में स्थानीय सांसदों ने इस रूट पर रात की ट्रेन चलाने की मांग रखी थी, जिसे अब रेलवे अमलीजामा पहनाने जा रहा है.

अभी कई ट्रेनें दिन में चलती है

वर्तमान में पटना से सहरसा और पूर्णिया जाने के लिए जो ट्रेनें उपलब्ध हैं, वे मुख्य रूप से दिन के समय ही चलती हैं. अभी इस रूट पर राज्यारानी एक्सप्रेस पटना से सहरसा के बीच चलती है, जानकी एक्सप्रेस जयनगर से कटिहार के बीच चलती है और कोशी एक्सप्रेस पटना से पूर्णिया कोर्ट के बीच अपनी सेवा देती है. लेकिन ये सभी ट्रेनें दिन के समय ही अपनी यात्रा तय करती हैं. शाम ढलने के बाद इस रूट पर सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी न के बराबर है, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

लोगों को मिलेगा फायदा

इस रूट पर नाइट ट्रेन सेवा शुरू होने से यात्रियों को कई बड़े फायदे होंगे. पटना से सहरसा और पूर्णिया की दूरी काफी अधिक है, इसलिए दिन की ट्रेनों में सफर करने से लोगों का पूरा दिन रास्ते में ही बीत जाता है. नई नाइट ट्रेन चलने से यात्रियों के समय की बड़ी बचत होगी और लोग रात में सोकर अपना सफर पूरा कर सकेंगे. वे सुबह-सुबह अपने गंतव्य पर पहुंच जाएंगे, जिससे उनका दिन बर्बाद नहीं होगा. इसके अलावा, वर्तमान में रात के समय ट्रेन न होने से लोगों को महंगे और असुरक्षित नाइट बसों का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन ट्रेन शुरू होने से अब यह सफर बेहद सुरक्षित और सस्ता हो जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

समय और पैसा दोनों बचेगा

इस नई रेल सेवा का सबसे बड़ा लाभ कोशी और सीमांचल क्षेत्र के उन मरीजों और उनके परिवारवालों को मिलेगा जो इलाज के लिए पटना आते हैं. नाइट ट्रेन की सुविधा होने से वे रात में चलकर सुबह-सुबह सीधे अस्पताल पहुंच सकेंगे. इसके साथ ही, पटना में पढ़ाई और एग्जाम के लिए आने-जाने वाले छात्रों का भी समय बचेगा और उन्हें होटल में रुकने के खर्च से मुक्ति मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में बनेगा 800 MW का नया पावर प्लांट, बिजली संकट होगा दूर, जानें पूरा प्लान

बिहार में अगले 72 घंटे मूसलाधार बारिश और वज्रपात का अलर्ट, पटना समेत कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन