राज्य स्तरीय जूनियर हॉकी में पटना उपविजेता
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Sep 2024 12:38 AM
दानापुर स्थित दूंग- दूंग स्टेडियम में आयोजित 14वीं हॉकी बिहार राज्य स्तरीय जूनियर प्रतियोगिता में पटना की टीम उपविजेता बनी. रविवार को खेले गये फाइनल मैच में मुजफ्फरपुर ने पटना को 4-0 पराजित किया.
पटना. दानापुर स्थित दूंग- दूंग स्टेडियम में आयोजित 14वीं हॉकी बिहार राज्य स्तरीय जूनियर प्रतियोगिता में पटना की टीम उपविजेता बनी. रविवार को खेले गये फाइनल मैच में मुजफ्फरपुर ने पटना को 4-0 पराजित किया. मैच के नौवें मिनट और 38वें मिनट में मुजफ्फरपुर के शोभित राज ने दो गोल किये. आकाश यादव ने 44वें और अमरेन्द्र कुमार ने 55वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को जीत दिलायी. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुजफ्फरपुर के गोलकीपर रतन कुमार को दिया गया. मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार पटना के आशीष रंजन को मिला. मुख्य अतिथि के रूप में बीआरसी दानपुर के लेफ्टिनेंट कर्नल बीपी राव मौजूद थे. इस मौके पर इसौद्दीन, चुनचुन, प्रीतम बहादुर, सुभाष झा, नरेंद्र कुमार, राहुल कुमार, मनोज कुमार, मिन्नी कुमारी, शैलेंद्र दीक्षित आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










