पटना राजीव नगर से शिवपुरी तक 6 महीने बंद रहेगी सर्विस लेन, जानें वैकल्पिक रास्ते

Edited by Karuna Tiwari
Updated:
विज्ञापन

पटना राजीवनगर शिवपुरी सर्विस लेन 6 महीने रहेगी बंद

Atal Path Service Lane Patna. राजीव नगर फ्लाईओवर से शिवपुरी फ्लाईओवर तक अटल पथ की 1300 मीटर सर्विस लेन 6 महीने के लिए बंद रहेगी. नमामि गंगे परियोजना के कारण सड़क निर्माण कार्य चल रहा है.

विज्ञापन

Patna Rajivnagar Shivpuri Service Lane: राजीव नगर फ्लाईओवर से शिवपुरी फ्लाईओवर तक अटल पथ की लगभग 1300 मीटर लंबी सर्विस लेन को अगले 6 महीनों के लिए बंद कर दिया गया है. यह मार्ग नमामि गंगे परियोजना के तहत खोदा गया था. अब यहां निर्माण कार्य शुरू किया गया है, जिससे इस क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहेगा.

निर्माण कार्य में देरी से बढ़ी समस्या

जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार खोदी गई सड़कों का निर्माण 10 जून तक पूरा किया जाना था, लेकिन तय समय सीमा में कार्य पूरा नहीं हो सका. अब पथ निर्माण विभाग ने एजेंसी का चयन टेंडर के माध्यम से किया है, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ है.

1300 मीटर सड़क पर चल रहा निर्माण कार्य

चयनित एजेंसी ने पानी टंकी मोड़ के पास सर्विस लेन को बंद कर मिट्टी हटाकर गिट्टी और मोरम डालने का काम शुरू कर दिया है. न्यू राजधानी पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अभिषेक कुमार के अनुसार इस कार्य पर लगभग 7 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और इसे पूरा करने में करीब 6 महीने का समय लगेगा.

अगले 6 महीने तक रहेगा यातायात प्रभावित

अधिकारियों के अनुसार इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन नवंबर-दिसंबर से ही संभव हो पाएगा. तब तक लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा. इस बंदी से दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

अन्य सड़कों की मरम्मत भी अधूरी

आशियाना-दिघा रोड से जुड़ी सड़क पर नाले को ढककर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है. इस कारण बरसात में मरम्मत नहीं हो सकेगी. वहीं राजीवनगर मेन रोड पर भी नमामि गंगे और बॉक्स नाले का निर्माण जारी है, जिससे सड़क की मरम्मत रुकी हुई है.

Patna Rajivnagar Shivpuri Service Lane: बॉक्स नाले के निर्माण पर उठे सवाल

निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप भी सामने आए हैं. इस इलाके में एक ट्रैक्टर और गाय गिर चुकी है, जबकि एक स्कॉर्पियो वाहन जमीन धंसने के कारण रातभर फंसी रही. इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है.

कुल 4928 मीटर सड़क की मरम्मत जिम्मेदारी तय

बुडको के अनुसार शहर की कुल 4928 मीटर सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी पथ निर्माण विभाग और बिहार राज्य सड़क विकास निगम को सौंपी गई है. दीघा और कंकड़बाग जोन की कई प्रमुख सड़कों की मरम्मत भी लंबित है, जिससे शहरवासियों को परेशानी हो रही है.

Patna Rajivnagar Shivpuri Service Lane के कारण राजीवनगर से शिवपुरी तक का मार्ग अगले 6 महीने तक बंद रहेगा. निर्माण कार्य में देरी और अन्य सड़कों की खराब स्थिति से पटना के लोगों की समस्याएं और बढ़ गई हैं.

ALSO READ: बिहार में अब किसानों की होगी डबल कमाई, इन 6 जिलों ‘ऊपर बिजली, नीचे मछली’ योजना की होगी शुरुआत

विज्ञापन
Karuna Tiwari

लेखक के बारे में

By Karuna Tiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन