मानसून में बिहार की ये 7 जगहें बन जाती हैं स्वर्ग, एक बार जाएंगे तो बार-बार जाने का करेगा मन
राजगीर, नालंदा और बोधगया की तस्वीर
Bihar Monsoon Tourism: मानसून में घूमने के लिए बिहार की 7 सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में जानें. राजगीर, नालंदा, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व समेत बेस्ट वीकेंड डेस्टिनेशन.
Bihar Monsoon Tourism: मानसून में क्यों खास है बिहार की सैर? मानसून का मौसम आते ही बिहार की प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर पहुंच जाती है. हरियाली से ढके पहाड़, झरने, नदियां और ऐतिहासिक स्थल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. अगर आप इस बारिश के मौसम में कम बजट में यादगार यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो Bihar Monsoon Tourism आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. राज्य के कई (7 Best Places to Visit) पर्यटन स्थल मानसून के दौरान और भी खूबसूरत नजर आते हैं, जहां परिवार और दोस्तों के साथ शानदार वीकेंड बिताया जा सकता है.
राजगीर और नालंदा की हरियाली का लें आनंद
मानसून में बिहार की बात हो और राजगीर-नालंदा का नाम न आए,ऐसा हो ही नहीं सकता. बारिश के मौसम में राजगीर की पहाड़ियां हरी चादर ओढ़ लेती हैं. विश्व शांति स्तूप, रोपवे और घोरा कटोरा झील का नजारा पर्यटकों का मन मोह लेता है. वहीं, नालंदा विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक अवशेष और आसपास का प्राकृतिक वातावरण मानसून में और अधिक आकर्षक दिखाई देता है.

कैमूर और वाल्मीकि टाइगर रिजर्व भी हैं शानदार
अगर आप प्रकृति और वन्यजीवों के शौकीन हैं, तो Bihar Monsoon Tourism के दौरान कैमूर की पहाड़ियां और वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (Nature Lovers) जरूर जाएं. बारिश के मौसम में यहां के झरने और जंगल जीवंत हो उठते हैं. हरियाली के बीच ट्रैकिंग और प्रकृति की शांति का अनुभव यात्रियों को अलग ही सुकून देता है. हालांकि, यात्रा से पहले मौसम और स्थानीय प्रशासन की सलाह जरूर जांच लें.

Bihar Monsoon Tourism: बोधगया करें एक्सप्लोर
मानसून में बोधगया एक्सप्लोर करना अपने आप में एक शानदार एक्सपीरियंस रहेगा यहां पर बौद्ध सर्किट में नालंदा विश्वविद्यालय, महाबोधि मंदिर, बोधि वृक्ष, थाई मठ, इंडो-जापानी मंदिर, मुचलिंडा झील, बराबर गुफाएं, जैसे कई स्थल हैं जो इस मौसम में और भी शांत और आध्यात्मिक एक्सपीरियंस देंगे.

सासाराम जाएं घूमने
मानसून के मौसम में बिहार का सासाराम घूमने (Weekend Trip) के लिए एक बेहतरीन जगह है. इस समय यहां का मंझर कुंड वाटरफॉल और भी ज्यादा सुंदर और आकर्षक नजर आता है. बारिश के मौसम में इसकी प्राकृतिक खूबसूरती देखते ही बनती है. यहां आने वाले पर्यटक माता ताराचंडी मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं, जिसे 52 शक्तिपीठों में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है. आप यहां धुआं कुंड का आनंद भी ले सकते हैं, जहां गिरते पानी का दृश्य काफी मनमोहक होता है. साथ ही तुतला भवानी वॉटरफॉल भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है और शेरशाह सूरी का मकबरा एक्सप्लोर कर सकते हैं जो एक बड़े सरोवर के बीचों बीच बना हुआ है.

प्रकृति को लुभाता ककोलत वॉटरफॉल
आप बिहार के नवादा में स्थित ककोलत वॉटरफॉल पर विजिट कर सकते हैं. 160 फीट की ऊंचाई से गिरता ये झरना लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. यहां पर साल भर पानी गिरता है और आसपास की जगह काफी खूबसूरत है. मानसून में ये जगह और भी खूबसूरत हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









