16, 17 और 18 अगस्त को बिहार में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट
बिहार मौसम खबर
Bihar Weather Alert: बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विभाग ने 16 से 18 अगस्त के बीच कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. कुछ जगह तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी है, जबकि कई जिलों में ग्रीन अलर्ट रहेगा.
Bihar Weather Alert: मौसम विभाग ने बिहार में 16 से 18 अगस्त तक के लिए बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान अलग-अलग जिलों में तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है. कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट तो कहीं येलो अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि कई इलाके सेफ रहेंगे.
16 अगस्त को उत्तर-पश्चिम बिहार में आंधी-पानी का खतरा
16 अगस्त को उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों में मौसम का असर सबसे ज्यादा दिखेगा. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में बादल गरजने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर में येलो अलर्ट रहेगा. पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया समेत दक्षिण और पूर्व बिहार के बाकी जिलों में कोई चेतावनी नहीं है.
17 अगस्त को पटना और आसपास के जिलों में ऑरेंज अलर्ट
17 अगस्त को बारिश और हवाओं का रुख मध्य और दक्षिण बिहार की तरफ मुड़ जाएगा. इस दिन पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने के आसार हैं.
इसके अलावा बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर-पश्चिम बिहार के ज्यादातर जिले इस दिन ग्रीन जोन में रहेंगे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
18 अगस्त को दक्षिण-पश्चिम बिहार में सावधान रहने की सलाह
18 अगस्त को दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है. कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर और औरंगाबाद में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. इसके अलावा पटना, गया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, सारण, सीवान, गोपालगंज, चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, अरवल, शेखपुरा और लखीसराय में येलो अलर्ट रहेगा.
पूर्व और उत्तर-पूर्व बिहार के जिले जैसे सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, जमुई, मुंगेर और बांका में मौसम साफ रहने की उम्मीद है और इन्हें ग्रीन जोन में रखा गया है.
इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी का ऐलान, बिहार में 6 महीने में 10 चीनी मिलें होंगी चालू, युवाओं को मिलेगा रोजगार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









