Patna News: 20 करोड़ की लागत से पटना के इस रोड का होगा कायाकल्प, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

Samrat Chaudhary
Patna News: पटना के राजेन्द्र पथ समेत कई प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 20.11 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी मिली है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि यह परियोजना राजधानी के यातायात को आसान बनाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से तैयार की गई है.
Patna News: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि राजधानी पटना के महत्वपूर्ण मार्ग राजेन्द्र पथ के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 20.11 करोड़ (बीस करोड़ ग्यारह लाख नौ हजार) रुपये की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है. डिप्टी सीएम चौधरी ने बताया कि राजेंद्र पथ के साथ ज्ञान गंगा, पेपर मिल, बुद्ध मूर्ति, विजय चौक, कांग्रेस मैदान, पीरमुहानी सहित अन्य पथों का मजबूतीकरण करने की यह योजना नई राजधानी पथ प्रमंडल के अंतर्गत प्रशासी विभाग द्वारा तैयार की गई है.
इलाके का विकास होगा- चौधरी
सम्राट चौधरी ने बताया कि इस परियोजना के तहत न केवल मुख्य राजेन्द्र पथ बल्कि उससे जुड़े अतरिक्त संपर्क मार्गों का भी आधुनिकीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, जिससे आमजन को यातायात में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी. सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सड़क बुनियादी ढांचे को विश्वसनीय और टिकाऊ बनाने के लक्ष्य पर तेजी से काम कर रही है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दास्त
पटना जैसे घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्र में प्रभावी यातायात नेटवर्क सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. इस योजना से न केवल स्थानीय नागरिकों को लाभ मिलेगा बल्कि पटना शहर की यातायात व्यवस्था को भी एक नई दिशा मिलेगी.
डिप्टी सीएम चौधरी ने कहा कि कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण और मॉनिटरिंग प्रणाली को लागू किया जाएगा, जिससे किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: पटना मेट्रो को लेकर आया सबसे बड़ा अपडेट, 15 जुलाई तक पूरा हो जायेगा यह काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




