ePaper

Patna News: पटना में दर्दनाक हादसा, बेकाबू थार ने रौंदी जिंदगियां, 4 की मौके पर मौत, एक नाज़ुक

Updated at : 26 Aug 2025 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
पटना में दर्दनाक हादसा बेकाबू थार ने रौंदी ज़िंदगियां

पटना में दर्दनाक हादसा बेकाबू थार ने रौंदी ज़िंदगियां

Patna News: पटना के बाढ़ अनुमंडल से सोमवार की शाम ऐसी भयावह तस्वीर सामने आई जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. बेलगाम थार गाड़ी के चालक ने सड़क किनारे जा रहे पांच लोगों को रौंद डाला. हादसा इतना खौफनाक था कि चार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल बच्ची ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रही है.

विज्ञापन

Patna News: पटना के बाढ़ अनुमंडल में रात होते-होते पूरे इलाके में चीख-पुकार, आगजनी और हंगामे की गूंज फैल गई. लोग गुस्से से सड़क पर उतर आए, एनएच-30ए जाम हो गया और हालात बेकाबू हो गए. यह सिर्फ एक सड़क हादसा नहीं था, बल्कि लापरवाही और शराबखोरी का वह स्याह चेहरा था जिसने एक ही परिवार की खुशियाँ छीन लीं.

हादसे की पूरी कहानी

यह हादसा बाढ़ थाना क्षेत्र के जामुनीचक गांव के पास एनएच-30ए पर हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रही थार अचानक सड़क किनारे पैदल जा रहे लोगों पर चढ़ गई. एक-एक कर सभी पांच लोग उसकी चपेट में आ गए.

मौके पर ही दो महिलाओं और दो बच्चियों ने दम तोड़ दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल एक लड़की को आनन-फानन में पटना पीएमसीएच भेजा गया, जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है.

हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग गुस्से से उबल पड़े. सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया, एनएच-30ए को जाम कर दिया और टायर जलाकर आगजनी की. जाम के कारण घंटों तक यातायात बाधित रहा.

लोगों का आरोप है कि नशे की हालत में थार चालक ने एक ही परिवार के लोगों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया.

पुलिस की छानबीन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने में जुट गई. पुलिस ने घटनास्थल से थार गाड़ी का टूटा हुआ हिस्सा भी बरामद किया है. चालक की तलाश तेज कर दी गई है. जामुनीचक गांव में मातम पसरा है.

परिजन सदमे में हैं, रो-रोकर बुरा हाल है. जिसने भी यह घटना देखी उसकी आंखें भर आईं. हादसे ने पूरे पटना जिले को झकझोर दिया है.

Also Read: Bihar News: पटना को 1056 करोड़ की सौगात,अब पटना में नहीं फंसेंगे जाम में

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन