Patna News: ट्रक में छिपाकर लाई जा रही थी 25 लाख की शराब, दो तस्कर गिरफ्तार
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 28 Jan 2025 11:09 PM
Patna News
Patna News: पटना के बिहटा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर 25 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की. ट्रक से 188 कार्टन शराब बरामद हुई और दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. शराब पटना में डिलीवर होनी थी. पुलिस जांच जारी है.
Patna News: पटना जिला में बिहटा पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की. यह शराब भोजपुर से पटना लाई जा रही थी. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी कि भोजपुर से पटना के मनेर में एक ट्रक से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप पहुंचाई जाएगी. इसके बाद पुलिस ने परेव सोन नदी पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाया.
जांच के दौरान पुलिस को देखकर ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा करते हुए ट्रक को पकड़ लिया. तलाशी में ट्रक के पिछले हिस्से में त्रिपाल के नीचे छिपाकर रखी गई 188 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई. जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है.
आरोपी और शराब की जानकारी
गिरफ्तार ड्राइवर बबलू कुमार मनेर के गौरैया गांव का रहने वाला है, जबकि खलासी सतीश कुमार बिहटा के पथलौटिया गांव का निवासी है. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि यह शराब मनेर में डिलीवरी होनी थी. पकड़ी गई शराब यूपी में निर्मित है.
सुबह की कार्रवाई में भी बरामद हुई शराब
इसी दिन सुबह बिहटा पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास से 104 लीटर अंग्रेजी शराब भी बरामद की. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया.
ये भी पढ़े: पटना में रेलवे ट्रैक के पास 104 लीटर अवैध शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
अवैध शराब पर बढ़ी सख्ती
बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद अवैध शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही. पुलिस और मद्य निषेध विभाग की सख्त निगरानी के बावजूद शराब माफिया नए-नए तरीकों से शराब की तस्करी करने की कोशिश कर रहे हैं. थानाध्यक्ष पांडेय ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब की इस खेप को कहां-कहां सप्लाई किया जाना था और इसके पीछे कौन सा गिरोह सक्रिय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










