ePaper

Patna News: पटना में रेलवे ट्रैक के पास 104 लीटर अवैध शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 28 Jan 2025 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Liquor Ban

Patna News ( सांकेतिक )

Patna News: पटना के बिहटा में पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास छापेमारी कर 104 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की. तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जो ट्रेन से शराब की तस्करी करते थे. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और मामले की गहन जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Patna News: शराबबंदी वाले बिहार में तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं. पटना जिले के बिहटा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डुमरी गांव के रेलवे लाइन के पास से 104 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. दानापुर के डीएसपी-2 पंकज मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बिहटा थाने की पुलिस ने छापेमारी की और तीन तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार तस्करों की पहचान

गिरफ्तार तस्करों की पहचान मनेर निवासी विकास गुप्ता, मुन्ना कुमार और कन्हैया कुमार के रूप में हुई है. जांच में खुलासा हुआ है कि ये तस्कर लंबे समय से ट्रेन के जरिए अवैध शराब का कारोबार कर रहे थे. ये लोग ट्रेन में यात्री बनकर सफर करते और डुमरी गांव के रेलवे गुमटी के पास शराब की खेप उतारते थे.

गिरोह पर पुलिस की नजर

पुलिस का मानना है कि यह तस्करी एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा है. गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ जारी है, और पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब तस्करी के बड़े रैकेट पर रोक लगाने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़े: शराबी पति की पत्नी ने की पुलिस में शिकायत, दुखी होकर पति ने उठा लिया ये कदम

शराबबंदी के बावजूद जारी तस्करी

बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद तस्कर नए रास्ते और तरीकों से शराब की आपूर्ति कर रहे हैं. पुलिस की यह कार्रवाई तस्करी पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से ऐसे अवैध कार्यों की सूचना देने की अपील की है ताकि शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन