पटना: फुलवारी थाने के शिव मंदिर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे, पुलिस की पहल से परिवारों की सहमति से हुई शादी

Updated:
विज्ञापन
पटना: फुलवारी थाने के शिव मंदिर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे, पुलिस की पहल से परिवारों की सहमति से हुई शादी

Patna News : फुलवारी शरीफ थाना परिसर के शिव मंदिर में पुलिस की पहल और दोनों परिवारों की सहमति से प्रेमी युगल का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया. पुलिस अधिकारियों ने नवदंपती को आशीर्वाद देकर सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

Patna News : फुलवारी थाना परिसर शनिवार की शाम एक अनोखी शादी का गवाह बना. परिजनों की असहमति के कारण विवाह में आ रही बाधा को पुलिस ने आपसी सहमति से दूर कराया, जिसके बाद थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में प्रेमी युगल का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया.

साथ काम करने के दौरान हुआ प्रेम, परिवार ने जताई थी आपत्ति

जानकारी के अनुसार, जहानाबाद निवासी एवं वर्तमान में खगौल थाना क्षेत्र के सादिकपुर में रहने वाले 22 वर्षीय अजय कुमार शर्मा और फुलवारी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी 21 वर्षीय मुस्कान कुमारी खगौल के एक निजी संस्थान में साथ काम करते हैं. इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हुआ और उन्होंने विवाह करने का निर्णय लिया. हालांकि युवती के परिजन शुरुआत में इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे.

पुलिस ने कराई दोनों परिवारों में सहमति

इसके बाद अजय कुमार शर्मा ने फुलवारी थाना पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई. पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना बुलाकर बातचीत की और समझाने-बुझाने के बाद दोनों परिवार विवाह के लिए राजी हो गए.

शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ विवाह

परिजनों की सहमति मिलने के बाद थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में पुलिस अधिकारियों, दोनों परिवारों और करीबी लोगों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की सभी रस्में पूरी कराई गईं. वर ने वधू की मांग में सिंदूर भरकर उसे जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया.

नवदंपती को पुलिस ने दी शुभकामनाएं

विवाह के बाद पुलिस अधिकारियों और थाना कर्मियों ने नवदंपती को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं. थाना परिसर में संपन्न हुआ यह विवाह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा.

यह भी पढ़ें: कभी शराबियों की गली कहलाने वाली यह जगह, अब शिक्षा और कारोबार का नया हब बन गई है

विज्ञापन
Ajit Kumar Phulwarisharif

लेखक के बारे में

By Ajit Kumar Phulwarisharif

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन