पटना में फिर दिखा तेंदुआ, खौफ के साये में ग्रामीण, सूर्य मंदिर के पास छठ पूजा पर भी संशय!

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :05 Nov 2024 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
patna tendua news| Patna News: Leopard seen again in Patna, villagers in fear

Patna News: पटना जिला के बिहटा में गोखुलपुर गांव के पास तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. काफी खोजबीन के बाद भी तेंदुआ नहीं मिला.

विज्ञापन

Patna News: पटना जिला के बिहटा में गोखुलपुर गांव के पास तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग को सूचना दिया गया. सूचना मिलते ही प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. काफी खोजबीन के बाद भी तेंदुआ नहीं मिला. इस बीच एयरफोर्स स्टेशन से भी वन विभाग को कॉल आया कि तेंदुआ को परिसर में देखा गया है. सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की चहलकदमी कैद हुई है. उसके बाद वन विभाग की टीम जांच के लिए वापस एयरफोर्स स्टेशन लौट गई.

ग्रामीणों को खेत में दिखा तेंदुआ

गोखुलपुर गांव के कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार देर शाम किसी काम से गांव से बाहर खेत में गए थे. तभी अचानक बोरिंग के पास तेंदुआ दिखा. जिसके बाद भागते-भागते हमलोग गांव पहुंचे और इसकी जानकारी ग्रामीणों की दी. सुरक्षा की दृष्टि से गांव स्थित सूर्य मंदिर में छठ पूजा मनाने और तैयारी पर रोक लगा दी गई है. जिस पर ग्रामीणों में नाराजगी भी है.

वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुटी

दानापुर वन विभाग के रेंज ऑफिसर विजय कुमार सिंह ने कहा कि, रेस्क्यू के लिए 15 से 16 लोग लगे हैं. टीम पूरी मुश्तैदी से काम कर रही है, जल्द ही तेंदुआ को पकड़ लिया जाएगा. तेंदुआ आसानी से बाउंड्री के बाहर आ सकता है. लेकिन, जिस जगह पर तेंदुआ दिखने की बात कही जा रही है. वो सही नहीं लग रहा है. उसके लिए उसे सड़क पार करना होगा. ऐसे समय में सावधानी बरतने की जरूरत है. लोगों को अफवाहों से बचना चाहिए.

Also Read: शारदा सिन्हा के इन गीतों के बिना अधूरी है छठ पूजा, जिन्हें सुनकर मन हो जाता है भाव विभोर

वायुसेना परिसर में 10 दिन पहले दिखा था तेंदुआ

बता दें कि, 10 दिन पहले बिहटा वायुसेना केंद्र स्थित केंद्रीय विद्यालय कैंपस में तेंदुआ टहलते हुए नजर आया था. जिसके बाद वायुसेना प्रशासन के निर्देश पर स्कूल में पठन-पाठन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है. परिसर में चल रहे निर्माण कार्य पर भी रोक लगा दी गई थी.

2020 में भी दिखा था तेंदुआ

इससे पहले वर्ष 2020 में भी तेंदुआ वायुसेना परिसर और उसके बाहर आते-जाते देखा गया है. उस समय भी कई दिनों तक लगातार कैंप करने के बावजूद वन विभाग की टीम तेंदुआ को नहीं पकड़ पाई थी.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन