Patna News: 15 जुलाई से पहले दानापुर मंडल में शुरू हो जायेगा 8 घंटे पहले चार्ट, नये नियम से इन यात्रियों को होगा फायदा

Published by :Paritosh Shahi
Published at :03 Jul 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
Patna News: 15 जुलाई से पहले दानापुर मंडल में शुरू हो जायेगा 8 घंटे पहले चार्ट, नये नियम से इन यात्रियों को होगा फायदा

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: दानापुर मंडल सहित पूर्व मध्य रेलवे के सभी पांच मंडलों में जल्द ही नया मैनुअल चार्टिंग सिस्टम लागू होने जा रहा है. इसके तहत ट्रेन खुलने से आठ घंटे पहले पहला रिजर्वेशन चार्ट तैयार किया जायेगा. इससे वेटिंग यात्रियों को यात्रा की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

Patna News, आनंद तिवारी: रेलवे चार्ट बनाये जाने के निर्णय के बाद दानापुर रेलवे मंडल में इसकी तैयारी शुरू होने जा रही है. जानकारों की मानें तो पूर्व मध्य रेलवे जोन स्तर पर वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय में हुई एक बैठक के बाद इसे दानापुर के साथ-साथ जोन के पांचों मंडलों में इसे लागू किये जाने की तैयारी की जा रही है. नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि नये सिस्टम में चार्टिंग मैनुअल होगी. चार्ट बनाने में कहीं कोई चूक न हो इसके लिए आगामी चार से पांच दिन के अंदर ट्रेन वार डाटा तैयार कर लिया जायेगा.

पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर के अलावा समस्तीपुर, सोनपुर, धनबाद और डीडीयू मंडल को भी डाटा तैयार करने को कहा गया है. संबंधित डाटा को जोन के माध्यम से रेलवे बोर्ड को भेजा जायेगा. इसके बाद आगामी 15 जुलाई तक यह नयी व्यवस्था लागू कर दी जायेगी.

पहला रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन खुलने से आठ घंटे पहले

रेलवे सूत्रों के अनुसार तारीख की आफिशियल घोषणा जल्द रेलवे की ओर से जारी कर दी जायेगी. नये सिस्टम में कोटा (एचओ कोटा)के आवंटन और फीडिंग में कोई दिक्कत न हो इसको लेकर भी वाणिज्य विभाग कार्यालय में मंथन चल रहा है.

नये नियम के अनुसार, जो ट्रेनें सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच चलेंगी, उनके लिए पहला रिजर्वेशन चार्ट पिछली शाम को 9 बजे बन जायेगा. इसके अलावा जो ट्रेनें दोपहर 2 बजे के बाद और अगली सुबह 5 बजे से पहले चलेंगी, उनके लिए पहला रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन खुलने से आठ घंटे पहले बनेगा.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नये नियम से इन यात्रियों को होगा फायदा

रेलवे बोर्ड की ओर से जारी इस नये नियम से उन यात्रियों को फायदा होगा जिनकी टिकट वेटिंग लिस्ट में है. उन्हें अपने टिकट की स्थिति के बारे में पहले ही पता चल जायेगा. इससे उन्हें यात्रा की योजना बनाने में मदद मिलेगी. यह उन यात्रियों के लिए भी ज्यादा मुफीद है जो दूरदराज के इलाकों या बड़े शहरों के बाहरी इलाकों से लंबी दूरी तय कर राजधानी पटना आते हैं और पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र, दानापुर या राजेंद्रनगर टर्मिनल स्टेशन से ट्रेन पकड़ सफर करते हैं. रेलवे मंत्रालय ने कहा कि अगर वेटिंग लिस्ट वाला टिकट कंफर्म नहीं होता है. तो यात्रियों को दूसरे इंतजाम करने के लिए भी ज्यादा समय मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार में अगले 96 घंटे तक फ्लैश फ्लड का खतरा, IMD ने भारी बारिश और आंधी-तूफान का जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन