Patna News: पटना के इस इलाके में चला प्रशासन का बुलडोजर, बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
Patna News: पटना के इस इलाके में चला प्रशासन का बुलडोजर, बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

Patna News: पालीगंज में जिलाधिकारी के निर्देश पर नो वेंडर जोन में अतिक्रमण हटाया गया. बिहटा मोड़ से चढ़ोस मोड़ तक बुलडोजर चलाकर फुटपाथ पर बने दुकानों को तोड़ा गया और जुर्माना लगाया गया. मामले में कार्यपालक पदाधिकारी ने महीने में 2 दिन अतिक्रमण हटाने की बात कही.

विज्ञापन

Patna News: राजधानी पटना के पालीगंज में जिलाधिकारी के आदेश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. बिहटा मोड़ से चढ़ोस मोड़ और हॉस्पिटल रोड तक सड़क किनारे बनी अवैध दुकानों को ध्वस्त किया गया. कार्रवाई के दौरान नगर कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार, मजिस्ट्रेट राजदेव साह, पुलिस बल और जेसीबी की टीम मौजूद रही. बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने का मकसद लोगों को जाम से राहत दिलाना और पैदल चलने वालों के लिए रास्ता साफ करना है. बता दें कि, इस दौरान अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों का 22 हजार रुपये का चालान भी काटा.

कार्रवाई का उद्देश्य

इस कार्रवाई का मकसद बाजार से भीड़ और जाम हटाना है, ताकि सड़क पर गाड़ियां और लोग आसानी से आना-जाना कर सकें. जानकारी के मुताबिक, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह के आदेश पर पालीगंज नगर पंचायत में अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को चलने-फिरने में कोई परेशानी न हो.

अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या

बता दें कि, बिहटा मोड़ से लेकर चढ़ोस मोड़ तक का इलाका नो वेंडर जोन घोषित किया गया है, लेकिन वहां फिर भी लोग अतिक्रमण कर रहे हैं. इसकी वजह से बाजार से गुजरने वाली छोटी-बड़ी गाड़ियों और आम लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है. इस कार्रवाई से लोगों को जाम की परेशानी से राहत मिलेगी.

पुलिस बल की रही मौजूदगी

वहीं, नगर बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया. इस दौरान मजिस्ट्रेट राजदेव साह, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, सहायक लोक स्वच्छता अधिकारी अलंकारिका, महिला दारोगा प्रेमलता अन्य कर्मचारियों के साथ-साथ भारी पुलिस बल की तैनाती भी रही.

(मानसी सिंह की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Teacher: बिहार में बदल जाएगी असिस्टेंट प्रोफेसरों के नियुक्ति की प्रक्रिया, अब इस आधार पर होगा चयन

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन