Patna News: गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबे 3 दोस्त, मौत से मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
Patna News: गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबे 3 दोस्त, मौत से मचा कोहराम

Patna News: राजधानी पटना में गंगा नदी में नहाने के दौरान 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई. जिसके बाद उनके परिजनों के बीच कोहराम मच गया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों की ओर से तीनों दोस्तों को बचाने की कोशिश की गई लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

विज्ञापन

Patna News: राजधानी पटना से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां 3 दोस्त गंगा नदी में नहाने के दौरान डूब गए. जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया. देखते ही देखते घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. यह पूरी घटना पटना के गांधी मैदान थाना इलाके के कलेक्ट्रेट घाट की है.

डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित किया

तीनों दोस्तों की पहचान दीघा घाट के गंगा कॉलोनी बिहार के सोनू राज (19 वर्ष), मंदिरी के विनीत कुमार (20 वर्ष) और दुजरा बुद्धा कॉलोनी के निवासी आदित्य कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही गांधी मैदान थाने की पुलिस के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची. काफी देर तक ऑपरेशन चला, जिसके बाद तीनों दोस्तों को निकाला गया. आनन-फानन में तीनों दोस्तों को पीएमसीएच ले जाया गया. लेकिन, डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना को लेकर क्या बताया

इधर, इस पूरी घटना के बाद तीनों मृतक के परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई. वहीं, घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों की ओर से बताया गया कि, आदित्य, सोनू और विनीत तीनों एक साथ कलेक्ट्रेट घाट पर बैठे थे और बातें कर रहे थे. फिर तीनों ने गंगा नदी में नहाने के लिए छलांग लगाई. लेकिन, इस दौरान विनीत पानी में डूबने लगा. फिर उसे बचाने के लिए सोनू और आदित्य ने कोशिश की. लेकिन, एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में डूब गए. इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने तीनों दोस्तों को बचाने की कोशिश की लेकिन बचा नहीं पाए.

Also Read: Amrit Bharat Train: इस दिन से दौड़ेगी सहरसा-मुंबई नई अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें रूट और टाइमिंगhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/patna/saharsa-mumbai-new-amrit-bharat-train-will-run-from-may-2-know-route-and-timing

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन