खुसरूपुर के कबाड़ी गोदाम में भीषण अगलगी, दो दमकल की मदद से दो घंटे में बुझी आग

Updated:
विज्ञापन
कबाड़ी गोदाम में लगी आग

कबाड़ी गोदाम में लगी आग

पटना जिले के खुसरूपुर में एक कबाड़ी गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये के कागज और प्लास्टिक का स्टॉक जलकर राख हो गया. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

विज्ञापन

खुसरूपुर (पटना) से नवीन कुमार की रिपोर्ट

पटना जिले के खुसरूपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 03 में मंगलवार की अहले सुबह करीब चार बजे एक कबाड़ी गोदाम में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा कागज और प्लास्टिक का बड़ा स्टॉक जलकर राख हो गया. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

जानकारी के अनुसार यह कबाड़ी गोदाम बिहारशरीफ निवासी विजय कुमार का है. दुकान मालिक गोदाम से कुछ दूरी पर किराए के मकान में रहते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण आग लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया.

दो दमकल की मदद से दो घंटे में बुझी आग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को जानकारी दी. इसके बाद दो दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचे. दमकल कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. समय रहते आग बुझा लेने से आसपास के घरों तक आग फैलने से बच गई.

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है. वहीं नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है. प्रशासन ने लोगों से बिजली उपकरणों के सुरक्षित उपयोग और सतर्कता बरतने की अपील की है.


विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन