Driving License: एप से आवेदन और पेमेंट के बाद भी नहीं मिल रहा ड्राइविंग टेस्ट का टाइम, लाइसेंस बनवाने पहुंचे लोग परेशान

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 29 Apr 2025 6:05 AM

विज्ञापन

Driving License: परिवहन अधिकारी ने बताया कि यह परेशानी बार-बार कांटेक्टलेस ऑप्शन चुनने वाले चालकों के साथ हो रही है. पेमेंट कटने के बाद भी उनके मोबाइल पर ड्राइविंग टेस्ट की तिथि मैसेज के जरिये नहीं आ पा रही है. इसका कारण आउट ऑफ सर्वर बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Driving License: प्रभात खास, शांतनू राज, पटना: परिवहन विभाग की ओर बनाया गया ”वाहन-परिवहन”, ”सारथी-वाहन-बोड” एप में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का विकल्प काम नहीं कर रहा है. इन एप में परिवहन विभाग की तरफ से चालकों के लिए ऑनलाइन ड्राइविंग टेस्ट की सुविधा दी गयी है. जिसके तहत एप के कांटेक्टलेस ऑप्शन के जरिये चालक अपने हिसाब से तय तारीख चुनकर जिला परिवहन कार्यालय में आकर ड्राइविंग टेस्ट दे सकते है.

दोबारा करना पड़ रहा है आवेदन

फिलहाल कांटेक्टलेस ऑप्शन का इस्तेमाल करने वाले वाले आवेदकों को टेस्ट देने की तारीख का पता ही नहीं चल रहा है. जबकि एप से बुकिंग करते ही खाते से राशि कट जा रही है. अब मजबूरन लोगों को जिला परिवहन कार्यालय में आकर काउंटर पर लग कर ड्राइविंग टेस्ट के लिए दोबारा आवेदन करना पड़ रहा है. हर दिन ऐसे दर्जनों आवेदक आ रहे हैं.

अधिकांश लर्निंग टेस्ट देने के लिए किया जा रहा इस ऑप्शन का इस्तेमाल

परिवहन विभाग की तरफ से चालकों के लिए ऑनलाइन ड्राइविंग टेस्ट की सुविधा दी गयी है. ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस के लिए ड्राइविंग टेस्ट देने वाले चालक इन एप में कांटेक्टलेस ऑप्शन का इस्तेमाल करते है. स्लॉट बुकिंग के लिए उनके अकाउंट से 700 रुपये शुल्क भी चुकाना पड़ता है. फिलहाल पैसे देने के बावजूद भी चालक इस सुविधा के लाभ से वंचित रह जा रहे है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कैमरे में चेहरा हिलने के बाद भी कैंसिल हो जा रही अर्जी

परिवहन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आउट ऑफ सर्वर के अलावा कांटेक्टलेस ऑप्शन में कई बार आवेदकों का कैमरे में चेहरा हिलने से भी शुल्क कटने के बाद प्रक्रिया रद्द हो जा रही है. जानकारी के लिए बता दें कि बीते महीने पहले वाहन का ऑनलाइन इंश्योरेंस करवाने के बाद भी इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

इसे भी पढ़ें: पटना में डबल डेकर और सब-वे का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम नीतीश, जानें क्या दिया निर्देश

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन