पटना पुलिस ने कुख्यात अपराधी गब्बर को किया गिरफ्तार, 14 संगीन मामलों में चल रहा था फरार…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 14 Sep 2024 9:54 AM

विज्ञापन

गिरफ्तार अपराधी गब्बर डोम

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है. जहां कदमकुआं थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 संगीन मामलों में फरार अपराधी गब्बर को गिरफ्तार की है. यह पटना पुलिस के लिए बड़ी सफलता है.

विज्ञापन

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है. जहां कदमकुआं थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 संगीन मामलों में फरार अपराधी गब्बर को गिरफ्तार की है. बताया जा रहा है कि पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र सहित आस पास के कई थानों में इसके खिलाफ संगीन मामले दर्ज हैं.

जानकारी के मुताबिक अभियुक्त गब्बर डोम को पटना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार की है. गिरफ्तार गब्बर का अपराधिक इतिहास रहा है. बीते वर्षों में गब्बर ने हत्या, लूट डकैती जैसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है. कई वर्षों से गब्बर पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था.

Also Read: बिहार में दर्दनाक हादसा, दम घुटने से तीन युवकों की मौत, कुएं में सफाई के लिए उतरे थे तीनों युवक…

टाउन डीएसपी ने कहा टीम का गठन कर की गई कार्रवाई

इस पुरे मामले की जानकारी देते हुए टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कदमकुआं थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम का गठन कर इस कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी की गई है. इस अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए प्लान तैयार किया गया था. उसी आधार पर छापेमारी कर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. अभी तक गब्बर पुलिस से छिपता फिर रहा था.

Also Read: खेत में मिला युवती का शव, परिजनों को दुराचार की आशंका, नौकरी के नाम पर 6 लाख की हुई थी ठगी

शराब तस्करी की सूचना पर की गई छापेमारी

जानकारी के मुताबिक अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस कार्रवाई कर रही थी. इसी कार्रवाई में फरार अभियुक्त गब्बर को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में गब्बर ने पूर्व में किए सभी अपराध और जुर्मों को स्वीकारा है. पुलिस अब न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर इसे सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी में जुटी है.

 पहली बार भागलपुर जंक्शन पहुंची वंदे भारत ट्रेन, ट्रायल रन सफल , देखिए वीडियो…

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन