Bihar News: खेत में मिला युवती का शव, परिजनों को दुराचार की आशंका, नौकरी के नाम पर 6 लाख की हुई थी ठगी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 13 Sep 2024 2:44 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में 25 साल की युवती की धारदार हथियार से हत्या कर खेत में फेंक दिया गया है. यह घटना सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है. बता दें कि युवती बुधवार शाम से गायब थी.
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में 25 साल की युवती की धारदार हथियार से हत्या कर खेत में फेंक दिया गया है. यह घटना सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है. बता दें कि युवती बुधवार शाम से गायब थी. वह इसी साल ग्रेजुएशन पास की थी. परिजनों का कहना है कि युवती पढ़ने में काफी तेज थी. उसके शरीर के कई जगहों पर जख्म के भी निशान थे.
परिजनों द्वारा ऐसी आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ पहले दुराचार किया गया है उसके बाद हत्या की गई है. बताया जा रहा है कि युवती से नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख की ठगी भी हुई थी.
कथित भाई ने नौकरी दिलाने के नाम पर लिया था 6 लाख रुपया
परिजनों ने बताया कि युवती के रिश्ते के भाई ने नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपया लिया था. जब युवती ने पैसे वापस करने को बोली तो वह आक्रोशित हो गया. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उसी रंजिश में कथित भाई ने युवती की हत्या कर दी है.
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त किया है.
Also Read: बिहार में विषैले सांप ने महिला को काटने के बाद दूसरे कमरे में जाकर किशोर को भी काटा, दोनों की मौत
खेत में खाद छिड़कने के दौरान किसान को दिखा युवती का शव
परिजनों का कहना है कि बथान से कुछ हीं दूरी पर जय कुमार सिंह का खेत है, जहां बैगन की खेती की गई है. गुरुवार शाम बारिश होने के बाद किसान के पुत्र अमरजीत कुमार खाद छिड़क रहा था उसी दौरान शव पर उसकी नजर पड़ी. जब वह चिल्लाया तो उसकी आवाज सुनकर परिजन खेत की तरफ दौड़े, जहां शव की पहचान की गई.
घटनास्थल से मिला युवती का मोबाइल
बता दें कि युवती का मोबाइल साइलेंट मोड में था. परिजनों ने बताया कि युवती पढ़ाई के साथ साथ कृषि कार्य में भी पिता का हाथ बंटाती थी. बुधवार शाम को करीब छह बजे युवती भैंस का दूध निकालकर मां को दी. उसके बाद मां दूध सेंटर चली गई जिसके बाद युवती बथान से ही गायब हो गई.
पटना में गंगा में डूबने से युवक की गई जान, पेड़ पर चढ़कर रिल्स बनाने के दौरान हुआ हादसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










