बिहार में दर्दनाक हादसा, दम घुटने से तीन युवकों की मौत, कुएं में सफाई के लिए उतरे थे तीनों युवक…

Updated:
विज्ञापन
gaya news | Bihar News: Three youths died of suffocation when they went to clean a well in Gaya, Bihar.

Bihar News: बिहार के गया जिले में शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है. बता दें कि वजीरगंज के चकसेव गांव में कुएं में सफाई के लिए उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के गया जिले में शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है. बता दें कि वजीरगंज के चकसेव गांव में कुएं में सफाई के लिए उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई. जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से कुएं से बाहर निकाला गया. अस्पताल ले जाने के बाद तीनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

एक को बचाने में दूसरा, दूसरे को बचाने में तीसरे ने लगाई छलांग

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक युवक कुएं में सफाई के लिए उतरा था. कुछ हीं देर बाद उसका दम घुटने लगा. जिसके बाद उसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी अंदर कूद गया. दूसरा युवक भी जैसे अंदर गया उसका भी दम घुटने लगा. फिर तीसरे युवक ने भी कुएं के अंदर छलांग लगा दी. एक के बाद एक तीनों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक कुएं की गहराई 20 फीट है. उसमें पानी कम था, इस वजह से उसकी सफाई की जा रही थी. उसी दौरान यह दर्दनाक घटना हो गई है.

Also Read:  खेत में मिला युवती का शव, परिजनों को दुराचार की आशंका, नौकरी के नाम पर 6 लाख की हुई थी ठगी

पटना में गंगा में डूबने से युवक की गई जान, पेड़ पर चढ़कर रिल्स बनाने के दौरान हुआ हादसा

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन